बाधक निर्माण हटाने के साथ ही नागरिकों को विस्थापित करने के दिए निर्देश।
निर्माण कार्य समय सीमा में हो पूर्ण- महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को संजय सेतु जीवन रेखा मार्ग का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त शिवम् वर्मा, क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और निगम व स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल हटाया जाए। नागरिकों को भी विस्थापित करें और कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के साथ-साथ सड़क निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर भी ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों के साथ विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Related Posts
September 26, 2023 राजपूत करणी सेना एक अक्टूबर को निकालेगी जनचेतना रैली
त्रिनेत्र भैरव मंदिर की भी रखी जाएगी आधारशिला।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर […]
April 9, 2023 निलंबित जेल अधीक्षक के लॉकर ने उगली करोड़ों की सोना – चांदी
अचल संपत्तियों के दस्तावेज और लाखों रुपए नकद जमा की रसीद भी मिली।
उज्जैन : केंद्रीय […]
January 16, 2022 युवती की मौत के बाद जागा उज्जैन प्रशासन, एक चाइना डोर विक्रेता का मकान किया धराशायी
उज्जैन : चाइना डोर से शनिवार को नेहा आंजना नामक युवती की मौत पर दुःख जताते हुए […]
October 18, 2024 स्वाद, मनोरंजन और खरीददारी की जत्रा 18 अक्टूबर से..
मराठी सोशल ग्रुप का वार्षिक आयोजन है जत्रा।
इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप का सालाना आयोजन […]
December 26, 2019 जीवन की सार्थकता सदकर्मों की निरंतरता में है- साध्वी कृष्णानंद इंदौर : मानव जीवन की सार्थकता लम्बा जीवन जीने में नहीं बल्कि सदकर्मों की निरंतरता में […]
January 17, 2021 कोलकाता से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल में आपात लैंडिंग
भोपाल : रविवार को कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर […]
April 26, 2025 मालगाड़ी के पेट्रोल – डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू।
जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन की […]