इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कमलनाथ सरकार को जालसाज {420} कहने पर सियासत गरमा गई है। कैलाशजी के वार पर पलटवार करने के लिए सीएम कमलनाथ के करीबी कहे जाने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कैलाशजी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय से बड़ा जालसाज कोई नहीं है। मंत्री श्री वर्मा ने तल्ख लहजे में कहा कि पिता- पुत्र (कैलाशजी- आकाश ) बौखला गए हैं। पिता कह रहे हैं हम सरकार गिरा देंगे वहीं बेटा कह रहा है कि वह खाली हाथ नहीं चलता।
गरीबों का पैसा खाने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि पेंशन घोटाले की फाइल खुल गई है। जल्दी ही रिपोर्ट आ जाएगी। जिन्होंने गरीबों का पैसा खाया है, उन्हें हम छोड़ने वाले नहीं हैं।
बयान बदलने में माहिर ।
मंत्री सज्जन वर्मा ने कैलाशजी को बयांन बदलने में माहिर बताते हुए कहा कि झाबुआ उपचुनाव के दौरान वे जीत का दावा करने के साथ कमलनाथ सरकार को गिराने की बात कर रहे थे। जब चुनाव में मुँह की खानी पड़ी तो इसे कांग्रेस की सीट बताने लगे। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने दुखियारों का पैसा खाया है, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
Related Posts
March 14, 2023 मप्र को सिंचाई के क्षेत्र में मिला सीबीआईपी अवॉर्ड
सिंचाई के क्षेत्र में मप्र देश में नंबर वन, 65 लाख हेक्टेयर सिंचित करने का […]
January 4, 2024 रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी के दौरान युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
एक फरार आरोपी की तलाश जारी।
तात्कालिक विवाद में कहासुनी व हाथापाई के बाद चाकू से गले […]
January 8, 2019 बीजेपी ने की स्पीकर का चुनाव फिर से कराने की मांग भोपाल- बीजेपी विधायकों ने स्पीकर का चुनाव फिर से कराने की मांग की है। उन्होंने शिवराज […]
November 10, 2022 चैंपियन स्कूल के छात्रों ने राज्यस्तरीय सब जूनियर ग्रेपलिंग – रेसलिंग स्पर्धा में खिताब पर जमाया कब्जा
सतवास(योगेश जाणी) : चैंपियन स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने एक बार पुनः अपनी खेल […]
January 19, 2017 यूपी के एटा में ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 25 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 25 […]
September 5, 2019 दगड़ू शेठ गणपति को अर्पित किया गया 151 किलो का मोदक पुणे: गणेशोत्सव के चलते पुणे के प्रसिद्द श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में 151 किलो का […]
December 22, 2020 कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमीं, साढ़े तीन सौ के नीचे पहुंचा आंकड़ा
इंदौर : मौसम के सर्द होने के साथ कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी पर इसके […]