देवास : हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस के नेताओं ने भी यहां अपनी सक्रियता बढा दी है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने यहां पहुंचकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुलाई और उप चुनावों की तैयारियों के बारे में चर्चा की । श्री वर्मा ग्राम चिढ़ावद भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्री वर्मा ने हाटपिपलिया के ग्राम सिया में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज झूठ के नारियल लिए लिए फिर रहे हैं।, जनता के सामने घुटने टेक कर लोकतंत्र की हत्या की माफी मांग रहे हैं।
शिवराज हैं पनौती बाबा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान खुद बोलते हैं कि यह पनौती बाबा आया है, अभी तक किसानों को सोयाबीन फसलें खराब होने का मुआवजा नहीं दिया सिर्फ झूठ बोलते फिर रहे हैं कि एक एक किसान को मुआवजा दूंगा| उन्होंने कहा कि फसल बीमा का पैसा हजारों किसानों को नहीं मिला, अनेक गांव ऐसे हैं जहां किसानों को बीमा राशि नहीं मिली। श्री वर्मा ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े भूमाफिया ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। जमीनों को अपने नाम पर कराने के लिए ही उन्होंने कमलनाथ सरकार को गिराया और जनमत को धोखा दिया। जनता के विश्वास को और उनके वोट को बेच दिया| ऐसे धोखेबाज लोगों को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्हें इसकी सजा आगामी चुनावों में जरूर मिलेगी ।
Related Posts
August 6, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन पर इंदौर में भी मनाया गया जश्न, जले दीप, जमकर की गई आतिशबाजी इंदौर : लम्बे संघर्ष और कई कारसेवकों के बलिदान के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब अयोध्या में […]
May 27, 2020 कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहीं होमियोपैथी, 6 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर। भोपाल : शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल प्रदेश का पहला होम्योपैथिक […]
September 11, 2021 राजेन्द्र नगर में 20 से अधिक संस्थाओं ने मिलकर की श्री गणेश की स्थापना
इंदौर : श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर समिति, महाराष्ट्र समाज, तरुण मंच व सहयोगी […]
November 29, 2022 पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले कमलनाथ, छिंदवाड़ा में कथा का दिया न्योता
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे। […]
February 12, 2024 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश पकड़ाए
आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के 21 मोबाइल जब्त।
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग व […]
November 21, 2021 भोपाल व इंदौर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मप्र के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की कवायद बहुत पुरानी है। […]
September 2, 2024 229 वी पुण्यतिथि पर देवी अहिल्याबाई की धूमधाम से निकली पालकी यात्रा
इंदौर : लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 229 वी पुण्यतिथि आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाई […]