सतना: लगता है बीजेपी के नेताओं में कानून हाथ में लेकर सारी हदें लांघने की होड़ मच गई है। इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय की निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस पर की गई बल्लेबाजी से अन्य बीजेपी नेता भी प्रेरणा लेने लगे है। सतना जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष एक बीजेपी नेता हैं। उन्होंने किसी बात से खफा होकर नगर पंचायत के सीईओ पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ इस हमले में बुरीतरह घायल हुए हैं। उन्हें सिर में चोटें आई हैं। स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारी को धमकाने बल्ला लेकर पहुंचे बीजेपी नेता।
एक अन्य घटना दमोह जिले में घटित हुई। बीजेपी युवा मोर्चा के स्थानीय अध्यक्ष एक सरकारी दफ्तर में अपनी सुनवाई न होने से नाराज थे। अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से गुस्साए युवा मोर्चा अध्यक्ष बल्ला लेकर संबंधित दफ्तर में जा धमके। उन्होंने बल्ला दिखाकर अधिकारी को उनकी सुनवाई नहीं किये जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। हालांकि राहत की बात ये रही कि बात धमकी से आगे नहीं बढ़ी।
Related Posts
April 18, 2024 11 क्विंटल अंगूरों से सजाया गया बाबा खाटू श्याम का दरबार
राम दरबार, हनुमानजी, खाटू श्याम बाबा एवं शिव दरबार का श्रृंगार कर भक्तों में किया […]
March 8, 2022 महिला पुलिस के कारण बनीं इंदौर पुलिस की संवेदनशील छवि
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महिला पुलिस के लिये विशेष कार्यक्रम
महिला पुलिस […]
April 7, 2022 इंदौर जनपद क्षेत्र में बनेंगे 42 नए तालाब, 17 चेक डैम
मंत्री श्री सिलावट के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जल सम्मेलन।
इंदौर : इंदौर जिले […]
January 9, 2017 मध्यप्रदेश सरकार का सबसे बड़ा फैसला। 2 october 2017 से प्रदेश में शराब पूरी तरह बंद होगी।
भोपाल-कैबिनेट बैठक में अहम् […]
May 26, 2023 जल संरक्षित नहीं किया तो खत्म हो जाएगा भूमिगत जल: महापौर
इंदौर गौरव दिवस के तहत जल महोत्सव का शुभारंभ।
इंदौर : नगर निगम ने इंदौर गौरव दिवस के […]
November 11, 2023 हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन
प्रेस्टीज समूह के बारे में मुख्यमंत्री खट्टर को दी जानकारी।
अपनी लिखी दो पुस्तकें भी […]
November 16, 2024 कारोबार में न्यूनतम हो कैश ट्रांजेक्शन का अनुपात
कैश ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स इंप्लीकेशन पर आयोजित सेमिनार में बोले वक्तागण।
इंदौर : […]