इंदौर महापौर को 7वां अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।
इंदौर : इंदौर को भारत का सर्वश्रेष्ठ रहने योग्य, हरित, स्वच्छ और सतत इन्फ्रा शहर के रूप में उभरने के लिए प्रतिष्ठित 7वें अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। मारकेनोमी फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए इस पुरस्कार को प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन, डॉ डेविश जैन ने इंदौर महापौर की तरफ से मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट, तथा शिक्षा जगत के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्राप्त किया।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र को प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के डायरेक्टर कर्नल एस रमन अय्यर तथा प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चौधरी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सौंपा।
इंदौर नगर निगम के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने कहा कि प्रेस्टीज ग्रुप इंदौर शहर के नागरिकों के साथ मिलकर इंदौर के सभी हितधारकों को इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए बधाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रेस्टीज ग्रुप हमेशा से इंदौर के विकास में चाहे वह शिक्षा, स्वच्छता, सतत विकास, किफायती बुनियादी ढांचे का क्षेत्र हो, अग्रणी भागीदार रहा है।
Related Posts
January 5, 2023 जूनियर कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के खेलमंत्री को समन
चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने समन भेजा है। चंडीगढ़ के […]
January 1, 2024 हिट एंड रन से जुड़े कानून में किए बदलाव पर बिफरे बस- ट्रक चालक, संचालक
जिले व शहर में कई स्थानों पर किया चक्काजाम।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया […]
July 9, 2019 सदस्यता अभियान में जोर- शोर से जुटी बीजेपी, सदस्यता कार्ड भी किये जा रहे वितरित इंदौर:सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित […]
May 5, 2025 श्रोताओं के दिल को छू गया नाट्य, काव्यमय सफर ‘प्रिय भाई..एक कविता हवी आहे’
इंदौर : साहित्य, संगीत और अभिनय की त्रिवेणी से सजा अलग तरह का कार्यक्रम 'प्रिय भाई..एक […]
August 6, 2020 राम मंदिर का जटिल मुद्दा सुलझाने के लिए मुस्लिम बहनों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद इंदौर : अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के बाद से ही पूरा देश राममय है। इंदौर में भी […]
August 29, 2022 जुएं के अड्डे का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 6 जुआरी गिरफ्तार
इंदौर : राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रिमझिम बार में टोकन के माध्यम से खिलाए जा रहे सट्टे […]
January 5, 2022 अलीराजपुर जिला जेल परिसर में महिला से दुष्कर्म, दो जेल प्रहरी गिरफ्तार
अलीराजपुर : जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। […]