आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने किया भूमिपूजन।
निरंजनपुर चौराहे पर लगेगी अश्वारोही प्रतिमा।
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा निरंजनपुर चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।इसका भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने की। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला विधायक आकाश विजयवर्गीय, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, अजय सिंह नरूका, जनकार्य समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ,क्षेत्र के पार्षद सुरेश कुरवाड़े, सीमा संजय चौधरी एवं राकेश सोलंकी सहित राजपूत समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान उपस्थित थे।
तीस लाख की लागत से बन रही अश्वारोही प्रतिमा।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 15 फीट ऊंची 2 टन की आश्वारोही प्रतिमा का निर्माण प्राधिकरण द्वारा करवाया जा रहा है। इस पर तीस लाख रुपए की लागत आई है।बीस लाख रुपए प्रतिमा स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे।
Related Posts
May 26, 2020 प्रवासी मजदूरों को लेकर दिया सिंधिया का बयान गैर जिम्मेदाराना- कांग्रेस इंदौर : प्रदेश में सुशासन से चल रही कांग्रेस सरकार को अपने समर्थक विधायकों की मदद से […]
July 24, 2025 तुलसी नगर की बदहाली पर छलका रहवासियों का दर्द
गड्ढेदार सड़कों, गंदगी, कीचड़, ड्रेनेज सिस्टम के अभाव से नागरिक परेशान।
इंदौर : देश […]
May 25, 2022 बीजेपी किसान मोर्चा महानगर, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की समिति गठित करेगा
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा महानगर की […]
August 6, 2023 भारत माता के खिलाफ बोलने वालों पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय
रतलाम में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया बयान बना चर्चा का विषय।
रतलाम : बीजेपी […]
January 10, 2023 प्रवासी भारतीयों के साथ मुख्यमंत्री ने नमो ग्लोबल गार्डन में रोपा रुद्राक्ष का पौधा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में इंदौर पधारे […]
June 19, 2021 सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर चलाई गोली, खुद को भी गोली मारकर की खुदकुशी, युवती गंभीर
इंदौर : युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे […]
July 19, 2023 अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का नया भवन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी ने किया नए भवन का […]