15 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त।
इंदौर : शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत 15 करोड़ रूपये से अधिक के बाजार मूल्य की 27 हजार 600 वर्ग फीट जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। यह कार्रवाई एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर एवं तहसीलदार जगदीश रंधावा द्वारा की गई।
एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन इंदौर शहर के मध्य में स्थित ग्राम खजराना की बेशकीमती भूमि खसरा क्रमांक 442/1 है, जो मध्यप्रदेश शासन के शहरी सीलिंग के नाम पर दर्ज है ।उक्त भूमि पर अजहर पिता सिराजुद्दीन पठान, सफदर पिता गुलाम मोहम्मद, शेख सुलेमान पिता शेख बाबू, परवीन पति लियाकत,सलीम पिता इशाक पटेल,आरिफ पिता नजीर मोहम्मद भाई पिता मेहबूब द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकानों का निर्माण किया जा रहा था।
उक्त अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध तहसील न्यायालय में विधिवत प्रकरण दर्ज कर, सुनवाई का विधिवत अवसर प्रदाय किये जाने के बाद उनके कब्जे से लगभग 27 हजार 600 वर्गफीट से अधिक जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ 45 लाख 6 हजार रूपये है।
Related Posts
January 3, 2019 कमलनाथ का यू- टर्न, अब जनभागीदारी के साथ होगा वंदेमातरम भोपाल: मंत्रालय में वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे सीएम कमलनाथ ने डैमेज कंट्रोल का […]
May 11, 2021 देश में अब तक दी गई कोरोना टीके की 17 करोड़ खुराक
इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 17 […]
September 22, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा समग्र विकास, पार्क रोड व लक्ष्मीबाई नगर में बनेंगे नए प्लेटफॉर्म
इंदौर-देवास दोहरीकरण का काम जल्द
सांसद शंकर लालवानी की रेलवे अधिकारियों के साथ […]
February 20, 2019 पाकिस्तान से दो- दो हाथ करने को तैयार मलखान सिंह कानपुर; सरकार अनुमति दें तो वे अपने सैकड़ों साथियों के साथ बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से […]
August 29, 2022 भारत चिरकाल तक अखंड बना रहे इस बात को लेकर नई पीढ़ी को करें जागरूक
महू: स्थानीय ग्राम कोदरिया में अखंड भारत विषय पर व्याख्यान और भारत माता की आरती का […]
January 24, 2017 डॉक्टर से बदतमीजी करने वाले बीजेपी नेता जसपाल अरोरा पर 5000 का इनाम सीहोर के जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने वाले BJP नेता जसपाल अरोरा पर 5000 […]
August 26, 2021 डीआईजी से मिले कांग्रेसी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलप्रयोग और मुकदमें दर्ज करने पर जताया रोष
इंदौर : त्योहार मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर बुधवार को किए गए प्रदर्शन में […]