इंदौर (सुमित मिश्रा) : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जितने सहज और सरल हैं, उतने ही संवेदनशील भी हैं। प्रदेश के मुखिया के पद पर बैठने के बाद भी वे जिस गंभीरता से छोटी छोटी बातों का और लोगों के सुख – दु:ख का ध्यान रखते हैं वो वाकई सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी गेर में भाग लेने आए थे। हम लोग एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन करने गए तो अचानक उन्होंने मुझे कहा कि “सुमित, मुझे पता चला है कि यहां दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है” भले ही गेर इंदौर का लोक उत्सव है, इंदौर की सांस्कृतिक पहचान है पर यदि किसी परिवार ने अपने सदस्य को खो दिया है तो ऐसे में मेरा उसमें शामिल होना ठीक नहीं है। क्योंकि मुझे उस परिवार की चिंता है जिसने अपने एक सदस्य को खो दिया है। मैं उनके दु:ख में शामिल नहीं हो सकता तो उत्सव भी नहीं मनाऊंगा।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर ही मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा की और वे सीधे वही से वापस रवाना हो गए।
मुझे अपने प्रदेश मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता पर गर्व हुआ और उनकी विचारों की उत्कृष्टता पर भी। मुझे इस बात पर भी गर्व हुआ कि पीएम मोदी की तरह तरह हमारे मुख्यमंत्री भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को सिर्फ मानते नहीं हैं बल्कि उसे जीते हैं, उसे आचरण में उतारते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की संवेदनशीलता को मै सलाम करता हूं।
( लेखक सुमित मिश्रा, बीजेपी इंदौर के नगर अध्यक्ष हैं।)
Related Posts
September 4, 2021 साइकिल से भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी का बीजेपी कार्यालय पर किया गया स्वागत
इंदौर : शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी पधारें। वे 21 जून योग दिवस […]
November 6, 2021 पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को समर्पित किए 56 भोग
इन्दौर : श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में परंपराअनुसार अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। […]
September 13, 2022 घर – घर सर्वे कर पात्र लोगों को दिया जाएगा सरकार की योजनाओं का लाभ
आयुष्मान कार्ड बनाने का भी चलेगा अभियान।
नेहरू पार्क एवं मल्हार राव होलकर छत्री के […]
August 12, 2021 पलक झपकते ही लोगों के मोबाइल उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, कई मोबाइल किए जब्त
इंदौर : राह चलते लोगों के साथ मोबाइल कटिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश, 18 […]
September 12, 2021 अभ्यास मण्डल की ऑनलाइन विद्यालयीन भाषण स्पर्धा में प्रतिभागियों ने जोश खरोश के साथ रखी अपनी बात
इंदौर : युवा का अर्थ उत्साह, जुनून और ऊर्जा l जिसके पास असीमित क्षमता है, जो नए रास्ते […]
October 17, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार […]
April 6, 2021 सीएम शिवराज के ‘मैं भी कोरोना वालेंटियर’ अभियान से जुड़े लोग- कलेक्टर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की रोकथाम में जन भागीदारी के लिए […]