मुम्बई: भोपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने की याचिका एनआईए कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ किया कि किसी को चुनाव लड़ने से रोकना उसके क्षेत्राधिकार में नहीं है। इस बारे में चुनाव आयोग फैसला ले सकता है।
मालेगाव ब्लास्ट के पीड़ित के पिता ने लगाई थी याचिका।
2008 में मालेगाव में हुए बम धमाके के एक पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को चुनौती देते हुए एनआईए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी हैं। उन्हें सेहत ठीक नहीं रहने के ग्राउंड पर जमानत दी गई थी। पर वे चुनाव लड़ रहीं हैं। इसका मतलब वे बीमार नहीं हैं। अतः उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए वहीं प्रज्ञा के वकील ने याचिका को ओछी राजनीति से प्रेरित बताया था।
विवादित बयानों पर चुनाव आयोग दे चुका है नोटिस।
साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमंत करकरे और अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने को लेकर दिए गए बयान पर राज्य निर्वाचन आयोग उन्हें दो नोटिस थमा चुका है। विवादित ढांचा मामले में दिए गए बयान पर तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। हालांकि शहीद करकरे को लेकर दिए गए बयान को प्रज्ञा ने वापस लेने के साथ माफी भी मांग ली थी।
Related Posts
July 25, 2021 टीकाकरण में निस्वार्थ सेवा देने वालों का सम्मान
इंदौर : सेवा भारती गौतम बुद्ध नगर, तरुण मंच , महाराष्ट्र मंडळ वैशाली नगर, सिद्धि विनायक […]
August 3, 2020 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अस्पताल के स्टॉफ ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर से संबद्ध महाराजा तुकोजीराव […]
October 13, 2020 कांग्रेस के भूखे- नंगे वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, ‘मैं भी शिवराज’ अभियान का किया आगाज
भोपाल : सीएम शिवराज के खिलाफ 'भूखे- नंगे' वाला बयान कांग्रेस के गले की घंटी बन गया है। […]
January 27, 2020 अपनी विरासत को सहेजकर फिर विश्वगुरु बन सकता है भारत- डॉ.रेणु इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले आयोजित लक्ष्मीबाई केलकर मौसीजी स्मृति […]
March 7, 2022 राजेन्द्र नगर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान, क्विज व प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम आयोजित
इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर में […]
May 14, 2021 आबकारी विभाग ने लोडिंग वाहन से जब्त की 22 पेटी विदेशी शराब
इंदौर : आबकारी विभाग ने एक लोडिंग वाहन से 22 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब और […]
November 9, 2022 हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रभु वैंकटेश का दरबार
भक्तों ने भगवान के साथ मनाई दीपावली।
प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली […]