इंदौर: सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत मुंबई की संस्था पंचम निषाद के सहयोग से आध्यात्मिक सफर का सांगीतिक कलाविष्कार ‘अद्वैता’ की प्रस्तुति आज शनिवार, 21 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में दी जाएगी।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबले और मानद सचिव जयंत भिसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम की परिकल्पना, संगीत और गायन देवकी पंडित का है, जबकि कार्यक्रम की संहिता, गीतलेखन और विवेचन वैभव जोशी ने किया है।
जयंत भिसे ने बताया कि द्वैत से अद्वैत की ओर ले जाने वाले इस आध्यात्मिक सांगीतिक सफर में देश की सात प्रमुख महिला संतों की रचनाओं को समाहित किया गया है। इन महिला संतों में जनाबाई, मीराबाई, मुक्ताबाई, लल्लेश्वरी, गंगासती, अक्का महादेवी और अडाल शामिल हैं।
कार्यक्रम सभी सुधि श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Posts
April 24, 2022 स्व. अजीत जोगी के सपनों को पूरा करेगी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इंदौर : 'छत्तीसगढ़िया सबने बढ़िया' का जो सपना स्व. अजीत जोगी ने देखा था, उसे पूरा करने के […]
August 2, 2019 पीड़ित पक्ष के प्रति संवेदनशील हो पुलिस का बर्ताव- डीजीपी भोपाल : पुलिस अधिकारी अच्छे मनोवैज्ञानिक भी बनें, जिससे पीडि़तों की काउंसलिंग कर उनकी […]
July 2, 2023 स्वयं को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करें : कलेक्टर इलैया राजा टी
काबिलियत को सलाम
प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और कमिटमेंट दिलाती है सफलता- […]
March 31, 2024 करोड़ों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ ससुर – दामाद गिरफ्तार
राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर कोलकाता डिलेवरी देने जा रहे थे आरोपी।
इंदौर : अवैध मादक […]
October 4, 2024 रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर लॉन्च किया विंटर कलेक्शन
नई दिल्ली : रिलायंस ट्रेंड्स ने फेस्टिवल सीजन के लिए नया ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया […]
November 21, 2019 साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस पैनल में लेने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर कसा तंज भोपाल : रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सदस्य […]
May 5, 2024 जीतू पटवारी ने केवल इमरती देवी नहीं, पूरी नारी जाति का अपमान किया है..
कांग्रेस का मूल चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है।
कांग्रेस के पास महिलाओं का […]