निर्मिती सावंत और वैभव मांगले ने निभाई है नाटक में प्रमुख भूमिकाएं।
सानंद के पांच समूहों के लिए होंगे नाटक के पांच शो।
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘संज्या छाया’ का मंचन शुक्रवार,11 नवंबर से स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि टीवी धारावाहिक, मराठी सिनेमा एवं रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में स्थापित कलाकार निर्मिती सावंत, वैभव मांगले ने नाटक में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
जिगीषा क्रिएशन्स एवं अष्टविनायक निर्मित इस नाटक के अन्य कलाकार हैं सुनील अभ्यंकर, योगिनी चौक, अभय जोशी, आशीर्वाद मराठे, मोहन साटम, संदीप जाधव और राजस सुळे। नाटक के लेखक – प्रशांत दलवी और निर्देशक चंद्रकांत कुलकर्णी हैं। नेपथ्य – प्रदीप मुळ्ये का है पार्श्व संगीत – पुरूषोत्तम बेर्डे और प्रकाश योजना रवि रसिक की है। सूत्रधार -प्रणीत बोडके, निर्माते – दिलीप जाधव व श्रीपाद पद्माकर हैं।
सानंद न्यास के श्री कुटुंबळे एवं श्री भिसे ने बताया कि नाटक ‘संज्या छाया’ का मंचन 11 नवम्बर 2022, शुक्रवार को मामा मुजुमदार समूह के लिए सायं. 6.30 बजे, 12 नवम्बर शनिवार को रामू भैय्या दाते समूह के लिए अपराह्न 4 बजे सायं. 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए और रविवार, 13 नवंबर को वसंत समूह के लिए अपराह्न 4 बजे एवं शाम 7.30 बजे बहार समूह के लिए होगा।
Related Posts
November 24, 2024 धार में जांच के बाद निरस्त किए 57 शिक्षकों के अटैचमेंट
बिना प्रभारी मंत्री से अप्रूवल लिए जारी किए गए थे ये अटैचमेंट।
जनजातीय विभाग मंत्री […]
December 27, 2019 ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ महाअभियान में भोपाल के बाशिंदों ने निभाई सक्रिय भागीदारी भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री की अपील पर हजारों लोग मिलावट के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उतर […]
September 19, 2021 भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रसाद सूर्या अध्यक्ष, रमेश दांगी महामंत्री चुने गए
इंदौर : भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त का अधिवेशन मांई मंगेशकर सभागृह में राष्ट्रीय […]
September 10, 2020 लूट के इरादे से की गई थी रमेश साहू की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। […]
July 3, 2024 हॉस्टल, कोचिंग, आश्रम आदि संस्थानों में चलेगा सघन जांच अभियान
किचन, पेयजल स्रोत,खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की होगी जांच।
07 दिन में जांच कर रिपोर्ट […]
March 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेसी नेता हुड्डा का पुतला, महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
इन्दौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह […]
August 28, 2022 हर माह ढाई लाख लोगों को आजीविका से जोड़ेंगे – सीएम शिवराज
प्रदेश व्यापी रोजगार दिवस के तहत स्वरोजगार योजनाओं के तहत 75 हजार से अधिक हितग्राही […]