इंदौर : शहर में भारी कहर ढाने के बाद कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। सक्रिय मामलों में लगातार कमीं आ रही है। संक्रमण दर घटकर आधा फ़ीसदी से भी कम रह गई है। अस्पतालों में कोरोना पीड़ित मरीज नहीं के बराबर रह गए हैं। कुल मिलाकर हालात लगभग सामान्य हो गए हैं।
36 नए संक्रमित मिले।
मंगलवार 15 जून को 7166 आरटी पीसीआर और 2666 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9279 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 9237 निगेटिव पाए गए। 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 24 हजार 727 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 52 हजार 658 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 98 फ़ीसदी से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं।
106 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 106 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 723 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। 561 का अभी भी इलाज चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
मंगलवार को 1 मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इसे मिलाकर अबतक कुल 1374 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
August 1, 2021 संस्कार भारती ने किया दो कला साधकों का सम्मान
इंदौर : संस्कार भारती की रामेश्वर इकाई ने गुरु पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को इंदौर के […]
November 7, 2024 नाथु ला दर्रा पर दिव्यांग पूजा ने फहराया तिरंगा
दिव्यांग और कैंसरग्रस्त होने के बावजूद बाइक के जरिए की 4500 किमी की साहसिक […]
March 23, 2023 इंदौर की पत्रकारिता को स्व. छजलानी ने देश में अलग पहचान दिलवाई – तिवारी
इंदौर प्रेस क्लब ने अभय छजलानी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।
इंदौर : इंदौर के […]
March 6, 2023 राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा भगोरिया पर्व – मुख्यमंत्री चौहान
सोरवा में छीतू किराड़ के किले का जीर्णोद्धार कर स्मारक भी बनाया जाएगा।
अलीराजपुर में […]
July 24, 2022 प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन और विक्रय पर लगेगा तगड़ा जुर्माना
इंदौर : नगर निगम का अमला सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल, के डिस्पोजल, केरी बैग पर […]
July 2, 2023 डॉक्टर्स डे पर हाथों में माइक थामकर डॉक्टरों ने पेश किए सुरीले नगमें
इंदौर : डॉक्टर्स डे पर रेसकोर्स रोड अभय प्रशाल स्थित लाभ मंडपम में डॉक्टर्स के कल्चरल […]
August 8, 2020 इंदौर में फिर बजी खतरे की घंटी, 8 फीसदी से ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट.. इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ […]