इंदौर : लॉकडाउन के बाद भी रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार कर गए। हालांकि पैनिक होने की बात इसलिए नहीं है कि टेस्टिंग के अनुपात में संक्रमण का ग्रोथ रेट 8 फ़ीसदी के आसपास ही बना हुआ है। इसी के साथ रविवार को डिस्चार्ज होने वालों की तादाद भी तीन सौ के ऊपर रही है। राहत ये भी है कि रविवार को भी कोई डेथ कोरोना से नहीं हुई।
356 नए संक्रमित मिले।
रविवार 21 मार्च को 3457 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4524 सैम्पल टेस्ट किए गए। 4147 निगेटिव पाए गए। 356 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 891183 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें अब तक कुल 64509 पॉजिटिव पाए गए हैं।
311 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 311 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 61430 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 2135 का उपचार चल रहा है।
कोई नई डेथ नहीं।
रविवार को भी कोरोना से कोई नई डेथ दर्ज नहीं हुई। अब तक कोरोना से कुल 944 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
Related Posts
June 15, 2025 केदारनाथ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, 07 यात्रियों की मौत
नई दिल्ली : अहमदाबाद में प्लेन हादसे को अभी चार दिन भी नहीं हुए की रविवार को केदारनाथ […]
May 1, 2023 विधायक हार्डिया ने तुलसी नगर में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
सरस्वती मंदिर परिसर में नवनिर्मित योग परिसर का भी किया शुभारंभ।
प्रधानमंत्री के […]
January 3, 2023 हिमाचल प्रदेश में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ […]
June 3, 2024 गुरुजी सेवा न्यास इंदौर की 51 बस्तियों में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर
गुरु गोलवलकर की 51वी पुण्यतिथि पर 05 जून को सेवा भारती के साथ मिलकर आयोजित होंगे […]
August 2, 2020 राखी, पूजन सामग्री और मिठाई की दुकानों को लॉकडाउन से दी गई छूट इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राखी के एक दिन पूर्व आ रहे […]
October 26, 2020 जनता का वोट रूपी घी अब कांग्रेस की राखोड़ी में नहीं डलेगा
गोविन्द मालू
दाल बाटी वाला मालवा- निमाड़ अब काँग्रेस की राखोड़ी में घी नहीं डालेगा […]
January 8, 2023 लालबाग में लोक कला उत्सव ह्रदय दृश्यम का मंत्री ठाकुर ने किया शुभारंभ
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि […]