सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा को इंदौर में मिला जबरदस्त समर्थन, नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

  
Last Updated:  August 20, 2021 " 12:36 am"

इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा में गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ी। सिंधिया समर्थकों ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी कर रखी थी, वहीं बीजेपी संगठन ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की यात्रा को भव्य और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। करीब 18 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर सैकड़ों मंच लगाए गए थे।
कई सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों द्वारा भी मंच लगाकर सिंधिया का स्वागत किया गया। समूचे यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स से पाट दिया गया था। कई जगह जोरदार आतिशबाजी भी की गई। जहां से भी यात्रा गुजरी, माहौल उत्सवी हो गया।

रथ में सवार होकर निकले सिंधिया।

जन-आशीर्वाद यात्रा के लिए आकर्षक रथ तैयार किया गया था, जिस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सांसद शंकर लालवानी, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, यात्रा प्रभारी आलोक शर्मा, सह प्रभारी संतोष पारीक, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और सभी विधायक गण अपनी-अपनी विधानसभा में प्रवेश के समय सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे थे।

जीपीओ से हुआ शुभारम्भ।

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के जीपीओ चौराहे से हुआ। विधायक आकाश विजयवर्गीय की अगुवाई में उमेश शर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, सुमित मिश्रा, कमल वर्मा, मुकेश मंगल, ताराचन्द झांसीवाला, राजेन्द्र कैलोनिया, कौशल शिवरे, श्रीकांत शर्मा, मनोज जरिया, भावेश दवे, वीरेन्द्र यादव, शांतुनु किबे, दिनेश गौड, कमलेश नाचन, सोनू गौड, चिराग काबरा, संगीता जायसवाल, चंचल राठौर, निर्मला यादव, समीर बा, बबलू राठौर के साथ सभी मंडल अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह सजाए गए मंचों से पुष्पवर्षा कर सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। ढोल – ताशे और बैंड की गूंज के बीच झूमते, नारे लगाते कार्यकर्ता किसी चुनावी रैली का मंजर पेश कर रहे थे।

टीकाकरण केंद्र पहुंचे सिंधिया।

छावनी क्षेत्र से गुजरते समय रथ से उतरकर सिंधिया जगन्नाथ स्कूल में चल रहे टीकाकरण केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने टीका लगवाने आए लोगों से मुलाकात कर उनकी हौसला- अफजाई की।

तेज बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता।

यात्रा के छावनी से गुजरने के दौरान ही तेज बूंदाबांदी होने लगी। इससे यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भीगने से बचने के लिए दुकानों की ओट में चले गए। आयोजकों को चिंता सताने लगी कि बारिश कहीं यात्रा पर ही पानी न फेर दे, लेकिन कुछ ही देर में बारिश थम गई और कारवां आगे बढ़ गया।

छावनी क्षेत्र में ही खिलाड़ियों ने मंच लगाकर सिंधिया का वेलकम किया। यहां महिला खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग का प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू की याद दिला दी। सिंधिया ने भी उनका अभिवादन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

सपना -संगीता रोड पर किया गया स्वागत।

अग्रसेन प्रतिमा चौराहे के आगे विधानसभा राऊ के मंचों से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, बलराम वर्मा, प्रमोद टंडन और अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। यहां सिख, कुशवाह व अन्य समाजों के संगठनों की ओर से भी सिंधिया का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
सिंधी कॉलोनी चौराहे से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक मालिनी गौड़ सिंधिया के रथ में सवार हुई। टॉवर चौराहे से पलसीकर कॉलोनी के बीच कई मंचों से जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। एक मंच से महाराष्ट्रीयन समाज की महिलाओं ने दीप जलाकर सिंधिया की आरती उतारी।

कार्यकर्ताओं को लगानी पड़ी दौड़।

जूनी इंदौर रेलवे ब्रिज पर सिंधिया का रथ तेजी से दौड़ गया। इसके चलते यात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं को भी दौड़ लगानी पड़ी। जबरन कॉलोनी चौराहा, पलसीकर होते हुए यात्रा कलेक्टर तिराहा पहुंची, जहां मंत्री सिलावट के खास समर्थक मंजूर बेग ने मंच लगा रखा था। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। यहां से सिंधिया की यात्रा महू नाका होते हुए गंगवाल बस स्टैंड पहुंची। मार्ग में गोपीकृष्ण नेमा, सोनू राठौर, घनश्याम शेर, प्रीतमसिंह लूथरा, महेश कुकरेजा, एकलव्यससिंह गौड, जे पी मूलचंदानी, देवकीनंदन तिवारी, गुलाब ठाकुर, जवाहर मंगवानी, विजय मलानी, शैलजा मिश्रा, चंदा खत्री, हेमेन्द्र झिनीवाल, राजेश शुक्ला, भारत पारख, ज्योति तोमर, सुधीर देडगे, कमल लडडा, निर्मल वर्मा, प्रताप करोसिया, भारत रघुवंशी, संतोष राजगुरू, संजय राठौर, विवेकसिंह गौड, राजू छाबडा, भगवानदास कटारिया, अशोक खुबानी, महेश ढालिया, राजेश वर्मा, ललित पारानी, इस्माईल खान, त्रिलोचन वासु, कंचन गिदवानी, विनीता धर्म सहित अन्य नेताओं ने सिंधिया का अभिनंदन किया।

क्षेत्र क्रमांक एक में सुदर्शन गुप्ता व अन्य ने किया स्वागत।

गंगवाल बस स्टैंड चौराहे से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, कमल बाघेला, दीपक जैन टीनू, जयदीप जैन, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, निरंजनसिंह चौहान, योगेश मेहता, महेश चौधरी, नितीन कश्यप, कपिल शर्मा, अश्विन शुक्ला, संतोष गौर, राजेश चौहान, मनोज मिश्रा, मुकेश खाटवा, रमाकांंत गुप्ता, चंदगीराम यादव, राजकुमार राठौर, टीटू मालू, पुष्पा परिहार, कविता यादव, सुरेन्द्र वाजपेयी, धीरज ठाकुर, मांगीलाल रेडवाल, विनय कुशवाह, रेहान शेख, अमान मेमन सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

जेलरोड क्षेत्र में मेंदोला व साथियों ने किया जोरदार स्वागत।

सिंधिया की यात्रा बड़ा गणपति से जिंसी, सुभाष मार्ग होते हुए चिकमंगलूर चौराहा पहुंची। यहां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला, गणेश गोयल, राजेंद्र राठौर, मुन्नालाल यादव, चंदूराव शिंदे, सुरजीतसिंह वालिया, सविता पटेल, गायत्री गोगडे, आईपीएस यादव, राजकुपूर सुनहरे, राजकुमार मालवीय, विजेन्द्र परिहार, महेन्द्र चौधरी, दिलीप मिश्रा, जीतू यादव, सरोज चौहान, पूजा पाटीदार, मुकेश कैरो, सुधीर कोल्हे, मोहन रठा, सुरेश कुरवाडे, छाया देशमुख, रोहित चौधरी, श्रद्धा दुबे, नकूल जोशी, दिव्या मीणा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जोरदार स्वागत किया।

श्रमिक क्षेत्र में स्वागत की जिम्मेदारी सिंधिया समर्थक मोहन सेंगर व उसके पट्ठों ने संभाल रखी थी।

महेंद्र हार्डिया और साथियों ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक में किया स्वागत।

पाटनीपुरा चौराहे से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, मुकेशसिंह राजावत, सूरज कैरो, गोविन्द मालू, नानूराम कुमावत, राजेश उदावत, अजयसिंह नरूका, संजय कटारिया, सविता अखण्ड, रूपेश देवलिया, रितेश तिवारी, अजय अग्निहोत्री, मनोज पाल, कमल यादव, प्रेम जारवाल, सुनील पाटीदार, अमित रघुवंशी, जितेन्द्र चौधरी, दिलीप शर्मा, राजा ठाकुर, वासुदेव पाटीदार, पुष्पेन्द्र पाटीदार, विपीन पाटीदार, नासीर शाह, इम्यिताज मेमन, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभालते हुए सिंधियाजी का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। जन आशीर्वाद यात्रा एलआईजी से लिंक रोड व रिंग रोड होते हुए खजराना मंदिर पहुंची। मन्दिर के पास ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वाल्मीकि समाज के स्वागत समारोह में शिरकत की।
यात्रा का समापन सिंधिया के खजराना गणेश मंदिर में दर्शन- पूजन के साथ किया गया। बाद में सिंधिया ने होटल श्रीमाया में प्रबुद्धजनों के साथ भेंट कर उनके साथ भोजन किया।

राजमाता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

भाजपा कार्यालय पर ज्योतिरादित्य ने अपनी दादी राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा वरिष्ठजनों से भेंट की।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन -आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के पूर्व अपनी दादी, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता राजमाता, स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठजनों से भेंट की।
कार्यालय पर सिंधिया का नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया।
कार्यालय पर प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष, यात्रा प्रभारी आलोक शर्मा, सह प्रभारी संतोष पारिक, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, गोविन्द मालू, मुद्रा शास्त्री, गोलु शुक्ला, संदीप दुबे, कमल बाघेला, दीपक जैन, टीनू, दिव्या गुप्ता सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

अपनी यात्रा के दौरान सिंधिया फ्लाइंग क्लब के कार्यक्रम में भी पहुंचे और सभी से मिले।

जैन संत से मिले सिंधिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूज्य प्रवीणऋषि महाराज सा. के दर्शन करने महावीरबाग में पहुचे और आशीर्वाद लिया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *