इंदौर : ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक निःशुल्क कोविड-टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इंदौर जिले में दिनांक 27 जुलाई 2022 को कोविड-टीकाकरण महाअभियान का प्रारंभ किया हो चुका है, जो 28 सितंबर 2022 तक चलेगा।
अगस्त माह में 03 एवं 17 अगस्त को यह अभियान चलाया गया। सितंबर माह में 07, 14 एवं 28 सितंबर को यह महाअभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान
कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाए जाएंगे। इस महाअभियान में प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा।
जिन लोगों को द्वितीय डोज लगे हुए 06 माह की अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे अब प्रिकॉशन डोज के पात्र होंगे। इस टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी हितग्राही पात्र होंगे।
आम जनता से अनुरोध है कि जिनके कोविड-टीकाकरण के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय डोज लग चुके हैं, वे प्रिकॉशन डोज इस महाअभियान के अंतर्गत अवश्य लगाएं। कोरोना महामारी कम अवश्य हुई हैं, किन्तु समाप्त नहीं हुई है। वैक्सीनेशन कराने से वायरस के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमित होने की संभावना कम हो जाती है। जिस तरह इंदौर की जनता ने प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाकर अपनी जागरुकता का परिचय दिया है, वही अपेक्षा प्रिकॉशन डोज से भी है।
Related Posts
June 17, 2021 निर्माणाधीन मल्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में एमजी रोड के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दीवार […]
March 29, 2017 यूपी: रेलवे स्टेशन के पास बम धमाका, एक व्यक्ति घायल,3 जिंदा बम मिले यूपी के संत कबीर नगर रेलवे स्टेशन के पास धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। न्यूज एजेंसी […]
March 18, 2023 इंदौर – खंडवा रोड पर बन रही टनल का सांसद लालवानी ने लिया जायजा
काम की गति बढ़ाने के अधिकारियों को दिए निर्देश।
टनल बनने से इंदौर - खंडवा के बीच की […]
October 21, 2022 देपालपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन के मामले में प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र शासन-प्रशासन को सरकारी जमीनों के मामलेे में बड़ी राहत दी […]
June 12, 2021 कृषि, बागवानी में नित नए प्रयोगों के लिए पहचाने जाते थे पद्मश्री कुट्टी मेनन
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण के लिए ताउम्र समर्पित रहे पद्मश्री कुट्टी मेनन की पार्थिव देह […]
October 1, 2023 झांकी कलाकारों और अखाड़ों के उस्ताद – खलीफाओं का सम्मान
नेताजी सुभाष मंच और गीता - रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया सम्मान।
इन्दौर : नेताजी सुभाष […]
October 19, 2024 त्योहारों के मद्देनजर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
डॉ.आंबेडकर नगर महू से पटना व श्री माता वैष्णोदेवी कटडा और इंदौर से पुणे व मुंबई के लिए […]