इंदौर : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर प्रवास के दौरान जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का पादप्रक्षालन किया। उनके चरण धोए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज इन दिनों इंदौर में हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने इंदौर आए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तिलक नगर जाकर आचार्यश्री से भेंट की। आचार्यश्री ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश में गौ शालाओं के निर्माण पर उन्हें साधुवाद दिया। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि पंच कल्याणक महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। विश्व शान्ति के उद्देश्य से होने वाले इस महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री का यहाँ आना एक सुखद संयोग है। इसका पुण्य उन्हें और राज्य को भी मिलेगा। आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान हाथकरघआ और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने की पर जोर दिया। भेंट के दौरान श्री मुनि संघ, सुनील ब्रह्मचारी, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, नरेन्द्र सलूजा, विनय बाकलीवाल, सनत जैन, सदाशिव यादव सहित जैन समाज के प्रतिनिधि, संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर लोकेश जाटव, डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र भी उपस्थित रहे।
Related Posts
December 9, 2023 लव – कुश चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर में पहले गर्डर की लॉन्चिंग
इंदौर : शनिवार को लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाय ओव्हर में प्रथम गर्डर का पूजन एवं […]
September 2, 2020 सांवेर में रैली करने पर 34 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर इंदौर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मध्यप्रदेश में सात दिनों के लिए राजकीय […]
January 21, 2017 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट से मेट्रो से सफर किया नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यहां एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से सफर […]
January 26, 2020 कांग्रेस ने प्रशासन का कांग्रेसीकरण करने के साथ कर दिया विभाजन *गोविन्द मालू*
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कहा कि विभाजन की […]
September 29, 2020 नियम- शर्तों के साथ धर्मस्थलों को खोलने की दी गई अनुमति, सराफा चौपाटी को भी मिली हरी झंडी
इंदौर : करीब 6 माह से बंद धर्मस्थलों को खोलने का आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिया है। इसी […]
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
July 23, 2022 जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना गौरव की बात – लालवानी
इंदौर : राष्ट्रपति के रुप में द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर विभिन्न स्थानों पर […]