इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा में भेंट की। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में मिले प्रकाश हॉकी क्लब के सदस्यों ने इंदौर में हॉकी प्रैक्टिस के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान विकसित करने का निवेदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देवकीनंदन सिलावट द्वारा संपादित पुस्तक ‘हॉकी का प्रकाश’ का विमोचन भी किया।
इंदौर में नहीं है एक भी एस्ट्रो टर्फ।
मंत्री तुलसी सिलावट और प्रकाश हॉकी क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप हॉकी की प्रैक्टिस के लिए इंदौर में एक भी एस्ट्रो टर्फ का मैदान नहीं है।इस कमीं को शीघ्र दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस कमीं को दूर करेंगे ताकि हॉकी खिलाड़ियों की परेशानी दूर हो सकें।
बता दें कि इंदौर का प्रकाश हॉकी क्लब लगभग 82 साल पुराना है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे पद्मश्री शंकर लक्ष्मण, किशनलाल तथा मीर रंजन नेगी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश हॉकी क्लब से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट के दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया, क्लब के सचिव व पुस्तक के संपादक देवकीनंदन सिलावट और हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी उपस्थित थे।
Related Posts
January 22, 2025 पत्रकार महेंद्र बापना के परिवार को 75 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा
अदालत ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दिया आदेश।
छह वर्ष पूर्व दुर्घटना में […]
February 24, 2025 वक्त के साथ चलती है गज़ल : अज़ीज़ अंसारी
'इक चेहरा ख़्याल में' का विमोचन सम्पन्न।
किताब की कोई कुण्डली नहीं बना सकता- श्री […]
July 3, 2024 मरीज की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी खुशी : डॉ. आकांक्षा यादव
इनरव्हील क्लब की मेजबानी में डॉक्टर्स डे पर मुख्य अतिथि बनकर आई डॉ. आकांक्षा यादव एवं […]
February 18, 2019 पुणे जा रही बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित सेंधवा: इंदौर से पुणे जा रही निजी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस […]
December 31, 2016 कार खरीदने वाले लाखों में, टैक्स भरते हैं मुट्ठी भर
नई दिल्ली. हाल ही में एक हैरान कर देने वाली बात सामने निकलकर आयी है। जिससे पता चलता है […]
February 12, 2023 गुनीजान संगीत समारोह का गायन और मोहन वीणा वादन के साथ हुआ समापन
मोनिका शाह के गायन और पंडित विश्व मोहन भट्ट के मोहन वीणा वादन ने बांधा समां।
इंदौर : […]
May 24, 2017 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दूसरी कार्रवाई, LoC पर PAK सेना की चौकियों को उड़ाया नई दिल्ली.भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने […]