इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए सुबह 7 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी, फल, दूध एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान लोग सब्जी, किराना, दूध आदि की खरीदारी के लिए निकल सकते हैं। इस दौरान जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है। दवाई की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।
इन्हें मिलेगी लॉकडाउन से छूट।
लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, दुकानें व संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि शहर से बाहर जाने पर रोकटोक नहीं रहेगी।
लेकिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों को छूट रहेगी, हालांकि उन्हें बाहर जाने का प्रमाण देना होगा।
टीकाकरण केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए आ-जा सकेंगे, 45 वर्ष से ऊपर होने का प्रमाण देना होगा।
फैक्टरियां और कारखाने चालू रहेंगे। उनमें काम करने वाले मजदूरों को आने-जाने की छूट रहेगी।
सरकारी कर्मचारियों को अपने दफ्तर आने-जाने की छूट रहेगी, आईडी दिखाना पड़ेगा।
अस्पतलों में इलाज के लिए और दवाई की दुकान पर जाने के लिए छूट रहेगी।
Related Posts
June 9, 2021 जातिगत कॉलम हटाकर दुबारा जारी की गई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सूची, इंदौर से तीन स्थायी आमंत्रित सदस्य
भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की सूची मंगलवार देर […]
May 26, 2020 इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या घटी, भर्ती मरीजों की सेहत में भी तेजी से हो रहा सुधार इंदौर : बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी चिंता का सबब बनीं हुई थी। पर जिला […]
December 25, 2023 मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का गठन, कुल 28 मंत्रियों ने ली शपथ
18 कैबिनेट, 06 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 04 राज्यमंत्री बनाए गए।
भोपाल : लंबे […]
April 26, 2020 रोजाना तैयार हो रही 10 हजार किट्स- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]
October 29, 2022 कविता, गजल से सजी मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन की पहली शाम
मराठी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ।
इदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति और मराठी […]
May 13, 2021 स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने की कोरोना की स्थिति की समीक्षा, पहले के मुकाबले इंदौर की स्थिति को बताया बेहतर
इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। अप्रैल माह की […]
September 21, 2021 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद […]