स्व.भेरूलाल पाटीदार को याद करके भावुक हुई सुमित्रा ताई।
इंदौर : प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार ने सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौजूद थे।
स्व. भेरूलाल पाटीदार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कविता पाटीदार को आशीर्वाद देते हुए ताई ने उन्हें जनता से जुड़कर काम करने की सीख दी। तीनो नेताओ से चर्चा करते हुए ताई ने स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार की पार्टी के प्रति निष्ठा का जिक्र किया। उन्हें याद करते हुए ताई भावुक हो गई और नम आंखों से ताई ने कहा कि जब महू इंदौर लोक सभा में था, भेरुलाल जी मेरे चुनाव में महू की पूरी जवाबदारी ले लेते थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, तुम भी उनके जैसे ही काम करना। भावुक ताई ने तीनों नेताओं की पीठ थपथपा कर आशीर्वाद दिया। कविता पाटीदार ने भी ताई से कहा कि आपकी आँखों की ये नमी मेरे लिए अनमोल रत्न के समान है।
Related Posts
July 8, 2019 आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 यात्रियों की मौत आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले […]
November 23, 2019 बीपीसीएल : जश्न के लिए हवेली की नीलामी..! *यूपीए की सरकार कहती थी कि घाटे के सरकारी उपक्रम सरकार क्यों चलाए? अब एनडीए के नेता कहते […]
November 25, 2019 केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना आंदोलन इंदौर : केंद्र की मोदी सरकार पर मप्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए सत्ताधारी दल […]
August 18, 2022 लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग में 20 अगस्त को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में नागोरिया पीठाधिपति […]
August 18, 2023 जियो ने लॉन्च किए नए जियो – नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च […]
July 29, 2024 जनता की सेवा के लिए बेहतर सिस्टम होना जरूरी : मंत्री विजयवर्गीय
मंत्री एवं महापौर ने हैकथान के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।
जनता की इच्छा व सेवा […]
April 16, 2024 लाखों रुपए मूल्य के अवैध गांजे के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]