स्व.भेरूलाल पाटीदार को याद करके भावुक हुई सुमित्रा ताई।
इंदौर : प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार ने सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौजूद थे।
स्व. भेरूलाल पाटीदार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कविता पाटीदार को आशीर्वाद देते हुए ताई ने उन्हें जनता से जुड़कर काम करने की सीख दी। तीनो नेताओ से चर्चा करते हुए ताई ने स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार की पार्टी के प्रति निष्ठा का जिक्र किया। उन्हें याद करते हुए ताई भावुक हो गई और नम आंखों से ताई ने कहा कि जब महू इंदौर लोक सभा में था, भेरुलाल जी मेरे चुनाव में महू की पूरी जवाबदारी ले लेते थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, तुम भी उनके जैसे ही काम करना। भावुक ताई ने तीनों नेताओं की पीठ थपथपा कर आशीर्वाद दिया। कविता पाटीदार ने भी ताई से कहा कि आपकी आँखों की ये नमी मेरे लिए अनमोल रत्न के समान है।
Related Posts
February 27, 2017 मप्र में एक साल में 4527 महिलाओं के साथ रेप।
मध्यप्रदेश में एक फरवरी 2016 से लेकर अब तक कुल 4527 महिलाएं दुष्कर्म या सामूहिक […]
June 20, 2022 मैं भी जन्म से सरस्वती पुत्र, ब्राह्मणों को अपमानित करने से बाज आए बीजेपी – शुक्ला
क्षेत्र क्रमांक 5 में जनसंपर्क के दौरान हुआ विधायक से आमना सामना।
इंदौर : कांग्रेस […]
August 16, 2026 जोमेटो बॉय की स्कूटी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद।
इंदौर : थाना अन्नपूर्णा व […]
August 8, 2024 भारत की उम्मीदों को लगा झटका, विनेश फोगाट अयोग्य घोषित
नई दिल्ली: पेरिस ओलिंपिक में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूट […]
March 22, 2020 ‘जनता कर्फ्यू’ को इंदौर में मिला भारी प्रतिसाद, बन्द रहा शहर, सड़कों पर रहा सन्नाटा इंदौर : कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए पीएम मोदी द्वारा रविवार 22 मार्च को 'जनता […]
May 24, 2017 बड़ी खबर – भाजपा नेता कमल पटेल के लड़के को हरदा से किया जिला बदर नर्मदा रेत खनन मामले में मुहिम चला रहे, भाजपा के नेता कमल पटेल को बड़ा झटका.. हरदा जिले […]
July 15, 2021 दो शातिर वाहन चोर नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार, 8 वाहन बरामद, जहरीली शराब की भी करते थे तस्करी
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को उनके नाबालिग साथी के साथ […]