भोपाल : सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया था। मां और छोटी बेटी की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ी बेटी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पति- पत्नी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
सरकार की खुली नींद, सीएम ने दिए सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
इस बीच इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश सरकार की नींद खुली। सीएम शिवराज ने आपात बैठक बुलाकर अवैध रूप से सूदखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सूदखोरों से प्रताड़ित परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर दुःख जताते हुए कहा कि यह घटना हृदय विदारक और असहनीय है। सीएम शिवराज ने कहा कि सूदखोरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने साहूकारी अधिनियम के प्रावधानों का भी जायजा लिया और उनमें बदलावों को लेकर चर्चा की।
जहर पीने से पहले लिखा सुसाइड नोट।
सूदखोरों से प्रताड़ित जोशी परिवार के पांचों सदस्यों ने खुद जहर पीने के साथ अपने दो कुत्तों को भी जहर दे दिया था। इसके पहले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे जीना चाहते हैं पर सूदखोर जीने नहीं दे रहे। बताया जाता है कि जोशी परिवार ने करीब 10 दिन पूर्व पुलिस से भी सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर शिकायत की थी पर भोपाल पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
Related Posts
September 3, 2023 अपने मूल्य और सिद्धांत खो चुकी है बीजेपी
पार्टी को सींचने वाले नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद […]
November 9, 2023 ससुर कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में बहुएं भी दे रहीं घर – घर दस्तक
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय […]
February 9, 2021 विद्याधाम में 12 फरवरी से मनाया जाएगा दस दिवसीय प्रकाशोत्सव, होंगे विभिन्न आयोजन
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम का 26वां दस दिवसीय प्रकाशोत्सव माघ माह की […]
September 8, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति, मीडियाकर्मियों ने किया पूजन व महाआरती
इंदौर : गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में भी पं. धीरेंद्र राजौरिया के […]
November 4, 2020 मालवा- निमाड़ मतदाताओं का उत्साह या आक्रोश..?
मतदान के कम ज्यादा प्रतिशत से चौकाने वाले परिणाम की उम्मीद
इंदौर ( प्रदीप जोशी ) जिस […]
August 30, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा की बहनों ने सामूहिक रूप से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर बांधी राखी
इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की बहनों ने सामूहिक रक्षाबंधन पर्व […]
February 15, 2024 पश्चिमी रिंगरोड से प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मंत्री सिलावट ने प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री यादव से मिलवाया।
किसानों ने जमीन का […]