इंदौर : कई दशकों से चली आ रही श्री गणेश विसर्जन चल समारोह की परम्परा को कभी खत्म नहीं होने देंगे। इस परंपरा को बनाए रखने में श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट हरसंभव मदद देगा। ये भरोसा ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने स्वदेशी मिल गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों को दिया।
समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया कि अन्नत चतुर्दशी पर निकलने वाले श्री गणेश विसर्जन चल समारोह में मिलों की झांकियों का ये शताब्दी वर्ष है। इसके चलते झांकियों के निर्माण में हर संभव मदद का आश्वासन सत्यनारायण पटेल ने देते हुए स्वदेशी मिल की एक झांकी स्वयं के सौजन्य से निकालने का ऐलान किया है। स्वदेशी मिल कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल मरमट, उपाध्यक्ष गेंदालाल वर्मा, सचिव चम्पालाल वर्मा एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल वर्मा ने सत्यनारायण पटेल से मुलाकात कर उनसे झांकी निर्माण में सहयोग का आग्रह किया था, जिस पर श्री पटेल ने मिल की एक झांकी के निर्माण का खर्च वहन करने की स्वीकृति दी।
Related Posts
May 31, 2020 1 जून से लागू होगी ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना इंदौर : कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच 1 जून 2020 से देश में 'वन नेशन वन राशन […]
July 29, 2020 राम मंदिर निर्माण में मां अहिल्या की नगरी इंदौर का भी होगा योगदान इंदौर : भव्य राम मंदिर निर्माण के में इंदौर की मिट्टी भी शामिल होगी। सांसद शंकर लालवानी […]
December 5, 2019 156 करोड़ की ओंकारेश्वर विकास परियोजना को हरी झंडी भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को मंत्रालय में ओंकारेश्वर मंदिर की 156 करोड़ की […]
June 26, 2020 सांसद लालवानी ने मीसाबंदियों का किया सम्मान इंदौर : 25 जून का दिन भारत के संसदीय लोकतंत्र में काले दिन की तरह याद किया जाता है,जब […]
January 15, 2024 भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है मुंबई का नव निर्मित अटल सेतु
21.8 किमी लंबाई का यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा।
अटल सेतु से मुंबई - पुणे के […]
June 6, 2017 किसान आंदोलन : मंदसौर में फायरिंग में दो की मौत, 3 घायल मंदसौर में किसान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। पिपलिया मंडी थाने के पास बही में […]
April 1, 2023 मप्र की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हुई रवाना।
लोगों में वंदे भारत को लेकर नजर आया […]