नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी नियुक्त किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मीराबाई चानू को राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि भी दी जाएगी।
स्वदेश लौटने पर चानू का भव्य स्वागत।
इस बीच ओलिंपिक में सिल्वर मैडल जीतकर इतिहास रचने वालीं मीराबाई चानू सोमवार शाम भारत वापस लौट आईं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत माता की जय के नारों के बीच चानू के स्वागत की होड़ मची रही। आम हो या खास हर कोई मीराबाई चानू के साथ फोटो खिंचवाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा था। चानू के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी वापस वतन लौट आए हैं।
सबकी उम्मीदों का तनाव था।
स्वदेश लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मीराबाई चानू ने कहा कि सबकी उम्मीदों का उनपर तनाव था, लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी और मन से काम किया। ओलिंपिक में पदक जीतना बहुत बड़ी चुनौती थी।
एयरपोर्ट पर किया गया कोरोना टेस्ट।
स्वदेश लौटी सिल्वर परी मीराबाई चानू का नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट भी किया गया। हुआ। हालांकि वह खेल गांव में बेहद कड़े बायो-बबल में थीं।
Related Posts
August 16, 2019 जम्मू- कश्मीर के विकास में बाधक बनी हुई थी धारा 370- जावड़ेकर इंदौर :- धारा 370 जम्मू- कश्मीर और वहां के लोगों के विकास में बाधक बनी हुई थी। आरटीई और […]
November 4, 2019 आकाश का बयान फिर बना चर्चा का विषय, बाद में दी सफाई इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर किये गए किसान आक्रोश […]
October 17, 2020 पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में महाराष्ट्र की महिला मंत्री को 3 माह की जेल, 8 वर्ष पुराना है मामला
अमरावती : महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर को अमरावती कोर्ट […]
December 7, 2020 सांसद लालवानी ने नए विवाद को दिया जन्म, खजराना का नाम गणेश नगर किये जाने की मांग की…!
इंदौर : विभिन्न शहरों और क्षेत्र विशेष के नाम बदलने को लेकर इन दिनों चल रहे सियासी […]
March 21, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में होगा कोरोना के मरीजों का इलाज, सांसद ने दिए निर्देश
सांसद लालवानी और संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बैठक ली, अस्पताल का किया निरीक्षण।
इंदौर : […]
November 22, 2023 हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए संपन्न हुआ मतदान
09 पदों के लिए 25 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में।
1328 अधिवक्ताओं ने किया […]
June 10, 2020 बीजेपी ने साजिश रचकर गिराई कमलनाथ सरकार, शिवराज की ने खुद की है स्वीकारोक्ति- पटवारी इंदौर : मुख्यमंत्रीे शिवराज सिंह ने इंदौर में इस सच्चाई को खुद बयां कर दिया कि कांग्रेस […]