पहले दिन कन्याओं का किया गया पाद पूजन ।
इन्दौर : हरसोला स्थित स्वयंभू माँ भवानी माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर घट स्थापना के साथ माँ भवानी को नए वस्त्र पहनाकर मंदिर परिसर को सजाया गया और कन्याओं का पाद-पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य एवं भगवताचार्य पं. बालकृष्ण शर्मा ने अपने आशीर्वचन देते हुए देश के उत्थान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मदन परमालिया एवं पं. भरत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ के स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं का पाद-पूजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की टोली ने भजनों और ढोलक थाप से समां बांध दिया।
नवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। नौ दिनों तक माँ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। समापन पर हवन- पूजन कर भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
परमालिया ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण का कार्य जोरो-शोरो पर चल रहा है, जो अंतिम चरण में है।
Related Posts
June 9, 2024 वामपंथी दलों का छोटा सा हिस्सा बनकर रह जाना इप्टा की बड़ी भूल थी
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के रूबरू कार्यक्रम में बोले इप्टा प्रमुख […]
September 17, 2021 निगमकर्मियों के साथ बदसलूकी के मामले में जीतू पटवारी पर केस दर्ज
इंदौर : दो दिन पूर्व निगम अधिकारी- कर्मचारियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने और […]
August 4, 2022 वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों ने धारण किए नए जनेऊ
इंदौर : श्रावण माह की नागपंचमी के अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्रावणी […]
February 23, 2023 मप्र को मदिरा प्रदेश कहने पर बीजेपी ने कमलनाथ के खिलाफ किया प्रदर्शन
कमलनाथ जी का बयान प्रदेश की जनता को आहत करने वाला है।
उन्हें प्रदेश की जनता से माफी […]
March 9, 2023 हास्य अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
दिल का दौरा पड़ा था, गुरुवार तड़के ली अंतिम सांस।
बॉलीवुड में छाया शोक।
नई […]
April 28, 2019 चौथे चरण में 71 सीटों पर होगा मतदान नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान सोमवार 29 अप्रैल को होगा। नौ राज्यों की […]
January 15, 2024 इंडिया गेट की प्रतिकृति पर तिरंगे गुब्बारे और श्वेत कपोत उड़ानें के साथ झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान का शुभारंभ
तीन वरिष्ठ नागरिक इंदौर गौरव अवॉर्ड से सम्मानित।
इंदौर : संस्था ‘सेवा सुरभि’ के […]