पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन रहेंगी मौजूद।
इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापकों में से एक वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता स्व. बालाराव इंगले के जन्म शताब्दी समारोह के तहत 20 फरवरी 2022 को ‘पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार’ विषय पर परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में रविवार को दोपहर 12.15 बजे होने वाले इस बौद्धिक अनुष्ठान की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पद्मभूषण सुमित्रा महाजन करेंगी। पूर्व सांसद कल्याण जैन विशेष अतिथि रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार और खेल प्रशासक अभिलाष खांडेकर, सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद कुलकर्णी, गांधीवादी चिंतक एवं विचारक अनिल त्रिवेदी, रविवार डाइजेस्ट के प्रधान संपादक सुभाष खंडेलवाल परिसंवाद में वक्ता के रूप में शामिल होंगे। विषय प्रवर्तन इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी करेंगे।
Related Posts
April 1, 2024 पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी मेघनगर ने पर्स में रखे जेवरात और मोबाइल सहित साढ़े चार लाख रुपए से अधिक का माल […]
June 22, 2022 विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल हैक
इंदौर : भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैक होने का मामला सामने आया है, […]
June 4, 2022 बच्चों की मासूमियत हमें सही राह दिखाती है- एसीपी कपूरिया
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 5 दिवसीय कार्टूनशाला का शनिवार को चौथा दिन था। […]
August 7, 2022 हर घर तिरंगा अभियान में भी इंदौर रहेगा नंबर वन
शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि संस्थाओं और संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी […]
November 16, 2020 रागिनी और मेघा की रंगोलियों को मिली दर्शकों की सराहना
इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित जूनापीठा, कालानी नगर में दीपोत्सव के तहत बालिकाओं के लिए […]
November 8, 2022 मप्र में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
भारतवासियों का आर्शीवाद पाने का अभियान है, भारत जोड़ो यात्रा।
पूरे उत्साह से यात्रा […]
February 4, 2024 जीवन शैली में बदलाव लाकर कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है
विश्व कैंसर दिवस पर डॉ. लौंढे और डॉ. जकिया खान ने रखे विचार।
इंदौर : जिस प्रकार एक […]