हजारों दीपकों के साथ की गई प्रभु श्रीराम की महाआरती, राम नाम के जयघोष से गूंजा दशहरा मैदान

  
Last Updated:  April 10, 2022 " 12:28 pm"

इंदौर : अयोध्या की पावन धरा से लाए गए सरयू के जल और अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति में विराजित राम दरबार के दर्शन करने के लिए शनिवार को महाअष्टमी के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। दशहरा मैदान इंदौर में चल रहे नौ दिवसीय सबके राम राम जन्मोत्सव में श्रद्धा का विशाल मेला देखने को मिला।

महाआरती में हजवरों श्रद्धालुओं ने की शिरकत।

उपरोक्त जानकारी देते हुए उत्सव समिति के प्रवीणा अग्निहोत्री महेंद्र सिंह चौहान एवं अमित जैन ने बताया कि रामनवमी के 1 दिन पूर्व राम जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर राम दरबार के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया। 11सौ से भी अधिक दीपको से सजी थाल से भगवान श्रीराम की महाआरती की गई । महाआरती का प्रारंभ श्री गणेश की आरती- जय गणेश,जय गणेश देवा से की गई। इसके बाद मां अम्बे, प्रभु श्रीराम, शिवशंकर और रामभक्त हनुमान की आरती की गई। जनता भी अपनी-अपनी थाल सजाकर लाई और उत्साह से इसमें शामिल हुई। संतोष अग्निहोत्री ने इस मौके पर भजन प्रस्तुत किए
इसके पूर्व प्रातः भगवान राम के चल विग्रहों का अभिषेक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। उसके पश्चात हवन कुंड में शहर, प्रदेश एवं देश की सुख, शांति समृद्धि के लिए आहुतिया अर्पित की गई इस दौरान श्री सूक्त, पुरुष सूक्त, अष्टक्षरी मंत्र ,शिव मंत्र से भी आहुतियां अर्पित की गई।

रामनवमी पर 10 अप्रैल को यहां छप्पन भोग का आयोजन राम दरबार के समक्ष किया जाएगा। रात 8:00 बजे से राम वंदना प्रस्तुत की जाएगी और राम जन्मोत्सव मेले का समापन होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *