इंदौर : हत्या के मामले में 6 माह से फरार आरोपी को मल्हारगंज पुलिस ने बन्दी बना लिया है।आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी व चाचा को घायल कर दिया था।
पकड़ा गया आरोपी पिछले 6 माह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर छुपकर फरारी काट रहा था। भोला उर्फ अंकित यादव नामक इस आरोपी के विरुद्ध मारपीट ,अडीबाजी शासकीय कार्य में बाधा ,जुआ एवं अवैध शराब बेचने जैसे कुल 20 अपराध पंजीबद्ध हैं। यह थाना मल्हारगंज का लिस्टेड बदमाश है।
ये था मामला।
थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक 421/21 धारा 327 294 307 302 भादवी का फरार आरोपी भोला उर्फ अंकित पिता रामेश्वर यादव उम्र 27 साल निवासी 116 सुभाष मार्ग जिंसी मेनरोड द्वारा दिनांक 20/08/2021 को अपने चचेरे भाई स्वप्निल उर्फ गोल्डी की चाकू मारकर हत्या की गई थी और चाचा जगदीश यादव को घायल किया गया था। आरोपी आदतन अपराधी है। उसके कब्जे से हत्या में उपयोग किया गया चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
December 14, 2024 एक देश – एक चुनाव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
नई दिल्ली : मोदी सरकार की कैबिनेट ने वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी […]
March 12, 2025 मुंबई के लीलावती अस्पताल का संचालन करनेवाले ट्रस्ट में 15 सौ करोड़ की गड़बड़ी का आरोप
मुंबई : मुंबई में लीलावती अस्पताल का संचालन करने वाले धर्मार्थ न्यास ने आरोप लगाया कि […]
August 12, 2020 100 करोड़ की ज्वेलरी से किया गया राधा कृष्ण का श्रृंगार..! ग्वालियर : शहर के फूलबाग गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान राधाकृष्ण का […]
March 4, 2020 यात्री बढ़ने पर पुणे, पटना और दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के प्रबंधक विनीत गुप्ता का कहना है कि ग्रीष्मकाल में […]
July 3, 2024 युगपुरुष धाम आश्रम के 05 बच्चों ने अब तक तोड़ा दम
23 बच्चों का चाचा नेहरू बाल अस्पताल में इलाज जारी।
मुख्यमंत्री यादव ने घटना की […]
December 8, 2019 प्रेम को देशप्रेम से जोड़ते उपन्यास ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’ का विमोचन इंदौर : लेखिका डॉ.पूजा मिश्र और कमलजीत कौर ने मिलकर एक उपन्यास की रचना की है। उसे नाम […]
November 20, 2021 मराठी लोकगीतों के संग्रह ‘या पुन्हा गाऊ या’ का विमोचन, गुलाबाई के गीतों की दी गई प्रस्तुति
इंदौर : महाराष्ट्रीयन लोक संस्कृति में लोक गीतों की अपनी परंपरा रही है लेकिन बदलते दौर […]