हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम से गांधी हॉल तक निकाली गई स्वच्छ तिरंगा यात्रा

  
Last Updated:  August 15, 2024 " 06:52 pm"

इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, इसके असली हीरो सफाई मित्र है- मंत्री विजयवर्गीय।

देश के विकास में सदा सहयोग करना हमारा कर्तव्य है, जिसका उदाहरण हमारे सफाई मित्र हैं- महापौर।

इंदौर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा की उपस्थिति में स्वच्छ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पद्यमश्री जनक पल्टा, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडिया, सचेतक कमल वाघेला, बडी संख्या में पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख,स्वास्थ्य अधिकारी, दरोगा, सीएसआई, निगम अधिकारी-कर्मचारी, बडी संख्या में सफाई मित्र व अन्य उपस्थित थेे।

स्वच्छ तिरंगा अभियान के प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित स्वच्छ तिरंगा यात्रा में अग्रपंक्ति में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व महापौर भार्गव के साथ बडी संख्या में महिला सफाई मित्र तिरंगा झंडा लिये चल रही थी, उनके पीछे-पीछे बडी संख्या में निगम अधिकारी-कर्मचारी कतारबद्ध होकर चल रहे थे। निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक निकाली गई स्वच्छ तिरंगा यात्रा का मार्ग में इंदौर प्रेस क्लब, स्टेट प्रेस क्लब, अभिभाषक संघ व अन्य संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के पीछे चल रही स्वीपिंग मशीन के माध्यम से पुष्पवर्षा से सड़कों पर बिखरे कचरे की सफाई भी की गई।

इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवस मंत्री कैलाश विजयर्गीय ने कहा कि आजादी के इस जश्न को मनाने का हमको अवसर मिला है, इसके पीछे लंबी कहानी है। बहुत लोगों का बलिदान है, कुछ का तो इतिहास के पन्नों में नाम लिखा है पर कुछ ऐसे शहीद हुए जिनका इतिहास के पन्नों में नाम नहीं है उन सब का हम आज स्मरण करके, उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर ने स्वच्छता में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, हमारे सफाई मित्रों ने और हमारी सफाई बहनों ने इंदौर को यह पहचान दिलाई है।

महापौर भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में नगर निगम इंदौर द्वारा स्वच्छ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश के विकास में सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। उन्होेने कहा कि तिरंगे के सम्मान में हमने तिरंगा यात्रा निकाली है, जिस प्रकार से इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, उसके असली हीरो हमारे सफाई मित्र हैं।उन्होंने इंदौर को देश-विदेश में नई पहचान दिलाई है। निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों ने इंदौर को यह सम्मान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *