इंदौर : मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी मीडियम से पढ़ाई की शुरूआत का इंदौर भी साक्षी बना। जगह-जगह इस कार्यक्रम का एलईडी और टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य रूप से महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज, जीजा बाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोती तबेला सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इंदौर जिले से मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा कॉलेजों के विद्यार्थी, हिन्दी विशेषज्ञ और हिन्दी प्रेमी भी भोपाल पहुंचकर बड़ी संख्या में उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।
बता दें कि भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी मीडियम से पढ़ाई की शुरूआत की। उन्होंने प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भोपाल जिले के प्रभारी तथा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद बी.डी. शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Related Posts
April 6, 2023 सार्वजनिक आयोजनों में हादसे रोकने के लिए कांग्रेस लाएगी कानून
होगा सेफ़्टी ऑडिट, कम्युनिटी इमरजेंसी रिस्पांस टीम का किया जाएगा गठन।
इंदौर : प्रदेश […]
November 17, 2019 सदाबहार गीतों पर कथक की मनोहारी प्रस्तुति इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के सिल्वर जुबली समारोह के दूसरे दिन की शाम रागिनी मक्खर […]
October 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, राजमाता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा में भाजपा की वरिष्ठ नेता, राजमाता […]
February 20, 2021 कारपोरेट को मजबूत कर रही वर्तमान पत्रकारिता, टूटता भरोसा, बढ़ता गुस्सा विषय पर बोले दिग्गज पत्रकार
इन्दौर : स्टेट प्रेस क्लब, इन्दौर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता […]
July 31, 2023 आरपीएफ के जवान ने एएसआई सहित चार को गोली मारी
जयपुर - मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घटित हुई वारदात।
आरोपी आरपीएफ जवान गिरफ्तार, […]
August 1, 2023 पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में झूला उत्सव के तहत भजन और प्रवचन के आयोजन
भगवत कैंकर्य जीवन में सफलता का माध्यम।
इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या […]
September 5, 2019 गणेशोत्सव में इस बार न इंदौर के राजा हैं और न हीं अयोध्या के..! इंदौर (कीर्ति राणा) : कपड़ा मिलों की जब तक सांसे चलीं तब तक इंदौर का दस दिवसीय गणेशोत्सव […]