हितग्राहियों की समस्याओं का आईडीए कर रहा त्वरित निराकरण
Last Updated: May 17, 2023 " 04:18 pm"
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आईडीए ने की पहल।
इंदौर : आईडीए में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यो का त्वरित निराकरण करते हुए, संबंधितों को इनके कागजात सौपे जा रहे हैं।
आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राधिकरण द्वारा अंतरण पत्र, लीज नवीनीकरण (ग्रीन पेपर), लीजडीड विलेख एवं भूस्वामी अधिकार विलेख आदि के कई हितग्राहियों को कागजात सौपे गए हैं। ये सिलसिला सतत चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत अभी तक करीब 500 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इन्दौर विकास प्राधिकरण भी इस अभियान का हिस्सा होने के कारण कार्यो का निराकरण प्रभावी एवं कम समय में किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।