इंदौर : बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दू धर्म व हिंदुत्व का घोर अपमान करते हुए इसकी तुलना बोको हरम और आईएसआईएस जैसे खतरनाक और निर्मम आंतकवादी संगठन के साथ की है, जो बेहद शर्मनाक है।नायर ने सवाल किया कि करोड़ों वर्षो से चले आ रहे हिन्दू धर्म और हिंदुओं को इस तरह अपमानित करने का अधिकार सलमान खुर्शीद को किसने दिया..? समूचा हिन्दू समाज सलमान खुर्शीद के इस कृत्य पर आक्रोशित है और इसकी घोर निंदा करता है।
रीगल चौराहे पर फूंका खुर्शीद का पुतला।
बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का रीगल चौराहे पर पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सलमान खुर्शीद हिन्दू समाज व देश से माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें इंदौर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से प्रदीप नायर, विजय बौरासी, हर्ष मिश्रा, मन्नी भाटिया, राहुल ठाकरे, भारत पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
July 5, 2025 आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है, यह बीजेपी में ही संभव : मंत्री विजयवर्गीय
07 जुलाई को पहली बार इंदौर आएंगे नवनिर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत […]
November 6, 2022 आस्था व उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्रीहरि – तुलसी का विवाह
इंदौर : कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी रविवार की शाम राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में […]
March 4, 2025 स्पंदन डॉक्टर्स ग्रुप की मानों आंखें चली गई..
मुझसे एक बेच ही पीछे था, डॉ अनुराग श्रीवास्तव।
*डॉ. संजय लौंढे*
एमजीएम मेडिकल […]
April 26, 2020 अभिनेता तनुज ने लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील इंदौर : दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार इंदौर निवासी तनुज दीक्षित ने लॉक डाउन के दौरान […]
February 24, 2022 इंदौर आकर उज्जैन पहुंचे केंद्रीय मंत्री गडकरी, महाकालेश्वर मन्दिर में की पूजा- अर्चना
इंदौर : गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इंदौर आए। एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री […]
December 11, 2018 इंदौर की 9 विधानसभा सीटों में से 5 बीजेपी 4 कांग्रेस। इंदौर अपडेट-
इंदौर-1 कांग्रेस के संजय शुक्ला जीते।
इंदौर-2 रमेश मेंदोला बीजेपी […]
October 19, 2020 हास्य धारावाहिक में अहम भूमिका निभा रहे ईश्वर विश्नोई
खातेगाँव : होशंगाबाद जिले में सोहागपुर के पास ग्राम बोदी में हास्य धारावाहिक "सब झोलझाल […]