12 वी के छात्र की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, पब्जी की लत का था शिकार

  
Last Updated:  March 31, 2022 " 11:51 am"

इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। उंसका शव अपने घर में स्कूल टाई से बने फंदे से लटका मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, शरीर पर कपड़े नहीं थे और मुंह में टमाटर भरा हुआ था।प्राथमिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया जबकि परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

पब्जी के टास्क ने ली जान।

पुलिस के मुताबिक छात्र ने ऑनलाइन गेम पब्जी का टास्क पूरा करते हुए खुदकुशी की।
तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के मुताबिक वल्लभ नगर में रहने वाले विवेक कोल्हे के पिता गुजराती स्कूल की बस चलाते हैं। मां घरों में काम करती है। बड़ा भाई रोहित नौकरी करता है। मंगलवार को सभी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। विवेक घर में अकेला था। उसने पहले टाई का फंदा बनाकर गले में डाला। इसके बाद अपने दोनों हाथों में रस्सी लपेटकर लोहे के पाइप से बांध लिए। विवेक के फंदे पर लटकने का पता तब चला जब
विवेक का बड़ा भाई रोहित घर पहुंचा उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।रोहित ने धक्का मारकर जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो विवेक फंदे से लटका हुआ था। रोहित ने उसे तत्काल नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

पुलिस इसे पब्जी की लत में टास्क पूरा करने के जुनून में खुदकुशी मान रही है, वहीं मृतक के भाई रोहित और माता- पिता इसे हत्या का मामला बताकर पुलिस से बारीकी से जांच की मांग कर रहे हैं।

मृतक को थी ऑनलाइन गेम की लत।

मृतक विवेक के दोस्तों ने पुलिस को बताया की विवेक को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। दोपहर में घर के सामने रहने वाली महिला से विवेक ने हथौड़ी ली थी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। दरवाजा भी अंदर से बंद होने के कारण पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। हालांकि हर ऐंगल से घटना की जांच की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *