इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सामान्य दिनचर्या तो लौट आई है पर लोगों में जागरूकता की कमीं या कहें लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो कोरोना की मार से अछूता रहा हो। अनलॉक हुए पहले रविवार को तो कोरोना संक्रमण की दर 14 फीसदी तक पहुंच गई। अगर यही हालात बनें रहे तो आने वाले समय में स्थिति बेकाबू हो सकती है।
279 नए मरीजों में पाया गया संक्रमण।
रविवार को 956 सैम्पल लिए गए। 1954 सैम्पल्स की जांच की गई। 1666 निगेटिव पाए गए। 279 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 9 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले।
रविवार का ग्रोथ रेट देखा जाए तो वह 14 फीसदी रहा।
आज दिनांक तक के आंकड़े देखे जाएं तो कुल 233471 सैम्पलों की जांच की गई। 14870 पॉजिटिव पाए गए।
3 और मरीजों ने तोड़ा दम।
रविवार को कोरोना संक्रमित 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 421 मरीज कोरोना का निवाला बन चुके हैं। इसकी मृत्यु दर में गणना की जाए तो वह 2.83 फीसदी आ रही है। देश व प्रदेश के औसत से यह ज्यादा है।
92 मरीज ठीक होने पर किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 92 मरीज कोरोना पर विजय पाकर घर लौटे। इसी के साथ आज दिनांक तक 10231 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 4218 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
February 13, 2021 महिला सुरक्षा में भी इंदौर को बनाएंगे नम्बर वन- कलेक्टर
इंदौर : महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिये जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे […]
September 22, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा समग्र विकास, पार्क रोड व लक्ष्मीबाई नगर में बनेंगे नए प्लेटफॉर्म
इंदौर-देवास दोहरीकरण का काम जल्द
सांसद शंकर लालवानी की रेलवे अधिकारियों के साथ […]
November 11, 2020 उपचुनाव में बीजेपी को जबरदस्त सफलता, 28 में से 19 सीटें जीतकर पाया पूर्ण बहुमत
इंदौर : मप्र में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को भारी सफलता मिली। उसने 19 सीटों […]
October 7, 2019 विद्याधाम में सहस्त्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित श्री विद्याधाम मन्दिर में नवरात्रि पर्व के तहत चल रहे […]
January 19, 2021 कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन […]
March 31, 2024 पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश
पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मचारी ने ही अपने साथियों के साथ रची थी लूट की साजिश।
दो […]
October 20, 2023 महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार
दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का […]