इंदौर : खंडवा रोड स्थित ग्राम नायता मुंडला के रहवासियों ने 15 अगस्त को हुई एक घटना में उनके गांव जोड़े जाने पर ऐतराज जताया है। पत्रकार वार्ता के जरिए गांव के प्रतिनिधि के रूप में अपनी बात रखते हुए अफसर पठान और अंतर सिंह मालवीय ने कहा कि 15 अगस्त को जिस स्थान पर विवाद हुआ, वह हमारे गांव नायता मुंडला से डेढ़ किलोमीटर दूर है। घटनास्थल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी का क्षेत्र ग्राम लिम्बोदी के तहत आता है। उसका नायता मुंडला से कोई लेना – देना नहीं है। पठान और मालवीय ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया की खबरों में घटना का क्षेत्र नायता मुंडला बताए जाने से हमारे गांव की बदनामी हो रही है। हमारा गांव शांतिप्रिय है और सभी धर्मों के लोग त्योहार मिल- जुल कर मनाते हैं। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मल्टी क्षेत्र में जो घटना घटित हुई, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।
नायता मुंडला से न जोड़े घटना को।
अफसर पठान व अंतरसिंह मालवीय ने जिला व पुलिस प्रशासन के साथ मीडिया और अन्य तमाम लोगों से आग्रह किया है कि वे उक्त निंदनीय घटना से नायता मुंडला का नाम न जोड़ें। हमारा गांव शांति और भाईचारे की मिसाल रहा है और आगे भी बना रहेगा।
Related Posts
February 7, 2022 रहे न रहे हम….महका करेंगे…
लता जी का जाना एक युग का अवसान है। वह लता जी जो सुरों का संज्ञान थी, भारत की पहचान थी। […]
May 28, 2023 टीपीए ने प्रधान आयकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
छोटे - मोटे डिफॉल्ट होने पर भी प्रॉसीक्यूशन नोटिस भेजे जाने का किया विरोध।
इंदौर : […]
February 1, 2023 अमृत काल का विजन डॉक्यूमेंट है केंद्रीय बजट
मंदी की आफत में छूटों की राहत।
🔺गोविन्द मालू 🔺
केंद्रीय बजट में आम जनोन्मुखी धारा […]
March 30, 2020 दूध लेने उमड़ी भारी भीड़, सोशल डिस्टेन्स की उड़ी धज्जियां, अब घर- घर दूध पहुंचाएगा प्रशासन इंदौर : टोटल लॉकडाउन के दौरान अत्यावश्यक वस्तु दूध की आपूर्ति पर भी बंदिश लगाने का नतीजा […]
May 19, 2024 संघ के शिक्षा वर्ग से निकलने वाला कार्यकर्ता समाज में एकाग्रता का भाव जागृत करता है : डॉ. प्रकाश शास्त्री
उज्जैन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसायी) का […]
June 2, 2023 हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के 350 वे वर्ष में होंगे विविध कार्यक्रम
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के प्रेरक प्रसंगों से जन - जन को कराया जाएगा […]
November 14, 2022 बढ़ती अपसंस्कृति के खिलाफ अभ्यास मंडल ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
पब और नाइट कल्चर पर लगाम कसने की मांग की।
इंदौर : पब और नाइट कल्चर के चलते दूषित हो […]