इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 17 से 19 फ़ीसदी के बीच बना हुआ है। 20 दिन से लगे जनता कर्फ्यू के बाद भी रोज 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मिलना हैरत में डालने वाला है। गुरुवार 29 अप्रैल को भी 18 सौ से ज्यादा नए पॉजिटिव मिले वहीं 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई।
1811 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 6128 आरटी पीसीआर व 3520 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 7849 निगेटिव पाए गए। 1811 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 69 रिपीट पॉजिटिव निकले। 19 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कुल 11 लाख 64 हजार 571 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। इनमें 1लाख 10 हजार 840 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए, हालांकि 97 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हो गए हैं।
927 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 927 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 97423 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 12278 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
6 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 6 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1139 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।