मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2025 के सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी। बता दें, BCCI की विशेष आम बैठक (AGM) में ही IPL के अगले सीजन पर फैसला लिया गया। सीजन का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा, फिलहाल यह तय नहीं है। राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था। उन्होंने बताया कि IPL कमिश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला प्रीमियर लीग ( WIPL) के वेन्यू भी तय हो गए हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा। राजीव शुक्ला ने बताया कि 18 या 19 जनवरी को सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी। यानी इसके बाद ही भारतीय टीम का ऐलान होगा।
Related Posts
June 20, 2025 जुगल जाटव का आईआईटी खड़गपुर में हुआ चयन
मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार के होनहार छात्र हैं जुगल।
कलेक्टर बनकर करना चाहते है […]
October 31, 2020 कुम्भकर्ण पर भारी पड़े मायावी स्टोक्स
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
दोनों ही बाहुबली थे लेकिन बेचारे दांत कुरेद कर पेट भर रहे थे और […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
November 11, 2021 समझौते के बहाने बुलाकर जीजा पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : जीजा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
December 19, 2020 नशामुक्ति अभियान कार्यशाला 22 दिसम्बर को होगी
इंदौर : जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों, नशामुक्ति में कार्यरत […]
October 16, 2019 मप्र के इतिहास की भ्रष्टतम सरकार है कमलनाथ सरकार- शिवराज इंदौर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 'मैग्नीफिसेंट […]
January 18, 2023 वामा साहित्य मंच की नई कार्यकारिणी में इंदु पाराशर अध्यक्ष, शोभा प्रजापति सचिव मनोनीत
इंदौर : महिला लेखिकाओं की संस्था वामा साहित्य मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, […]