इंदौर : लॉकडाउन में चरणबद्ध ढंग से छूट देने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है।रेलवे ने जहां 1 जून से 200 ट्रेनों के परिचालन का ऐलान करने के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है, वहीं केंद्र ने हवाई यातायात को भी हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि 25 मई से घरेलू उड़ानें प्रारम्भ हो जाएंगी। उन्होंने कहा है कि पूरी सुरक्षा के साथ हवाई यातायात की अनुमति दी गई है।सभी एयरपोर्ट प्रबंधन को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
इंदौर एयरपोर्ट पर की गई रिहर्सल..
इंदौर एयरपोर्ट पर गुरुवार को घरेलू फ्लाइट जाने की रिहर्सल की गई। कोरोनो महामारी को देखते हुए किस तरह से एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्रियों की चेकिंग करनी है और सुरक्षा का ध्यान रखना ह,ै इस बात की एयरपोर्ट स्टॉफ को खास ट्रेनिंग दी गई। एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि कई बातों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है।
बोर्डिंग पास काउंटर से दिए जाएंगे या नहीं, हवाई जहाज में फ़ूड, वाटर और चाय- नाश्ते की क्या व्यवस्था होगी..? पानी की बोतल फ्लाइट में ले जाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं, ऐसे कई सवाल हैं, जिनके उत्तर मिलना अभी शेष हैं।
Related Posts
August 1, 2024 चार पहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर बदमाश पकड़ाए
लाखों रुपए कीमत की दो कारें बरामद।
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाली अंतर्राज्यीय […]
July 22, 2022 वार्ड 66 की पार्षद कंचन गिदवानी ने जताया मतदाताओं का आभार
इंदौर : वार्ड क्रमांक 66 की नव निर्वाचित पार्षद कंचन गिदवानी चुनाव जीतने के बाद अपने […]
April 12, 2022 दामिनी ठाकुर के काव्य संग्रह तिश्नगी का विमोचन 13 अप्रैल को
इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह 'तिश्नगी' का विमोचन […]
July 26, 2021 स्वदेश लौटने पर चानू का किया गया भव्य स्वागत, मणिपुर सरकार ने बनाया एडिशनल एसपी
नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने […]
August 19, 2023 तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग से मचा हड़कंप
पांढुर्ना स्टेशन के समीप लगी आग।
आग पर शीघ्र पाया गया काबू, जानमाल की नहीं हुई […]
November 12, 2021 नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर रात 10 बजे तक होगा टीकाकरण
इंदौर : शहर के ऐसे कामकाजी नागरिक, जिन्हें दिन के समय वैक्सीनेशन कराना संभव नहीं है ऐसे […]
June 19, 2022 तीर्थ यात्रा कराने को नाटक कहना हिंदू धर्म का अपमान – शुक्ला
मुख्यमंत्री इंदौर की जनता को धमकाने से बाज आए।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के […]