प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री ने किया स्पर्धा का शुभारंभ।
दुनियाभर से 60 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे शिरकत।
8 नवंबर से प्रारंभ होंगे मुख्य दौर के मुकाबले।
इंदौर : प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को इंदौर में मध्यप्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित आईटीएफ पुरुष 25 हजार डॉलर की इनामी आईटीएफ वर्ल्ड टूर टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंधिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा भी की। इस अवसर पर टेनिस महासंघ के महासचिव अनिल धूपर भी मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया कि 8 नवंबर से मुख्य दौर के मुकाबले प्रारंभ होंगे। 7 नवंबर तक क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में पुरुष एकल व युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारत के अलावा अमेरिका, इजराइल, यूक्रेन, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, सर्बिया, जापान, ब्राजील, द. कोरिया, इटली, मलेशिया के 60 से ज्यादा प्रतिभागी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं।
25 हजार डॉलर की है इनामी राशि।
टूर्नामेंट के डायरेक्टर अर्जुन धूपर ने बताया कि 25 हजार डॉलर इनामी राशि वाली यह प्रतियोगिता इंदौर में पहली बार होने जा रही है।
Related Posts
May 8, 2019 मप्र की जनता से झूठे वादे करने के लिए माफी मांगे राहुल गांधी- राकेश सिंह इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह मंगलवार को इंदौर आए। इस दौरान […]
January 26, 2022 इंदौर को बनाएंगे स्टार्टअप कैपिटल, सरकार मुहैया कराएगी सभी सुविधाएं- मुख्यमंत्री
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि स्टार्टअप के लिये प्रदेश में अनुकूल […]
May 15, 2025 विकसित भारत के लिए आर्थिक विषमता को पाटना जरूरी..
हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा और परिवेश में सुधार करना होगा - काकोडकर।
इंदौर : […]
October 3, 2024 गीता भवन में घट स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ नवरात्रि महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार […]
June 9, 2025 कोरोना का नया वेरिएंट घातक नहीं, घबराएं नहीं, सजग रहें : डॉ.पांडे
इंदौर : कोरोना ने एक फिर देश और दुनिया में पैर पसारना शुरू कर दिया है। भारत में कोरोना […]
March 19, 2023 लोक संस्कृति मंच ने ग्रामीण उद्यमी महिलाओं का किया सम्मान
नारी शक्ति पुरस्कार भी दिए गए।
इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा शुरू किए गए आत्म […]
March 3, 2023 पूर्वोत्तर राज्यों में जीत का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
इंदौर : पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन […]