मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे शामिल।
मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ।
इंदौर : आगामी 27 अगस्त 2022 को इंदौर में विशाल स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की भी संभावना है। मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर द्वय पवन जैन तथा अभय बेड़ेकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को मेले के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य सौपा। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार की योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। यह ध्यान रखा जाए कि मेले में आने वाले किसी भी प्रतिभागी को परेशानी नहीं हो। बैठक में बताया गया कि यह मेला 27 अगस्त को माणिकबाग रोड़ स्थित अमरदास हॉल में आयोजित होगा। मेले के संबंध में 24 अगस्त को शाम 4 बजे पुन: एक बैठक आयोजित की जाएगी।
Related Posts
July 12, 2025 गुरू पूर्णिमा पर दादू महाराज का सार्वजनिक अभिनंदन
सत्यनारायण पटेल बोले – गुरू की महिमा अपरम्पार, गुरू बिना जीवन अधूरा।
इंदौर : गुरू […]
February 2, 2021 तेज रफ्तार कार सवार ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
इंदौर : रविवार देर रात पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर हिट एंड रन का केस […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
August 13, 2024 तुलसी नगर में बाल कावड़ियों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा
स्थानीय रहवासियों ने भी बढ़ - चढ़ कर की कावड़ यात्रा में शिरकत।
बोल बम के जयकारे से […]
November 22, 2021 टंट्या भील के नाम से जाना जाएगा इंदौर का भंवरकुआ चौराहा और आईएसबीटी- शिवराज
इंदौर : उपचुनाव में जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा जैसी आदिवासी बहुल सीटें जीतने के बाद […]
December 20, 2022 सबसे स्वच्छ, हरित, रहने योग्य शहर के लिए इंदौर को मिला अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवॉर्ड
इंदौर महापौर को 7वां अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।
इंदौर : […]
January 4, 2022 उदयपुर से अगवा मार्बल व्यवसायी का पुत्र इंदौर से बरामद, कांग्रेसी नेता पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
उदयपुर - नीमच : उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुए एक युवक के सनसनीखेज अपहरणकांड […]