28 जून से शुरू होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा, प्रतिदिन 10 हजार यात्री कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

  
Last Updated:  March 14, 2021 " 04:30 am"

नई दिल्ली : बाबा अमरनाथ की यात्रा की तिथि घोषित कर दी गई है। यात्रा 28 जून से प्रारम्भ होकर 22 अगस्त 2021 याने रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा अवधि 56 दिन की होगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बालटाल व चंदनवाड़ी दोनों मार्गों से यात्रा प्रारंभ होगी। हेलिकॉप्टर यात्रियों के अलावा यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन 7500 से बढ़ाकर 10 हजार तीर्थ यात्री यात्रा कर सकेंगे। तीर्थ यात्री व उनके समूह का दुर्घटना बीमा कवर 3 से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। पोनी- पिट्ठू का बीमा कवर भी 30 से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। दोनों मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुबह शाम पवित्र गुफा से आरती का लाइव टेलीकास्ट होगा। बालटाल से दोमेल तक तीर्थ यात्रियों को बैटरी चलित कारें मुहैया कराई जाएंगी। 15 जून 2021 तक पवित्र गुफा व यात्रा मार्ग पर दूरसंचार सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इस वर्ष तीर्थ यात्रियों के लिए श्राइन बोर्ड 5 व 10 ग्राम के चांदी के सिक्के उचित दाम में उपलब्ध कराएगा। यात्रा के लिए पंजीयन 1 अप्रैल 2021 से प्रारम्भ होंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *