इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 4 दिन पुरानी रंजिश में अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। चार दिन पहले एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में उनका विवाद हुआ था। युवक की हत्या के बाद परिजनों ने आरोपी के घर जाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आजाद नगर टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक कोहिनूर कॉलोनी में रहने वाले रेहान (20) को आरोपी निजाम ने बुधवार शाम बजे चाकू मार दिया था। रेहान को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया था। लेकिन रात में एमवाय अस्पताल में मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
June 19, 2021 सुने घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक सहित चोरी का अन्य सामान जब्त
इंदौर : सूने घरो को निशाना बनाकर चोरी करने वाला एक शातिर चोर, चोरी की मोटरसाइकिल सहित […]
January 9, 2023 अखिल भारतीय नेतृत्व समागम 16-17 जनवरी को इंदौर में होगा
देशभर की 200 यूनिवर्सिटी के 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इंदौर : विद्या भारती उच्च […]
March 25, 2021 जिला न्यायालय में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा- निर्देश
इंदौर : म.प्र हाईकोर्ट खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुजाॅय पाॅल ने जिला […]
January 2, 2023 वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया गया वैकुंठ एकादशी का उत्सव
मोक्ष की कामना के साथ भक्तो ने किया वैकुंठ द्वार में प्रवेश।
कड़कड़ाती ठंड पर धर्म की […]
September 6, 2021 पटरी अतिक्रमण के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी, सरकार को चेताया, अतिक्रमण नहीं हटा तो नहीं देंगे टैक्स
इंदौर : राजबाड़ा के आस पास के क्षेत्र को पटरी अतिक्रमण के हवाले कर प्रशासन की खामोशी […]
May 3, 2017 उद्धव की मोदी को नसीहत- मन की नहीं अब करें गन की बात नई दिल्ली. कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन आंफ कंट्रोल पर दो भारतीय जवानों के क्षत विक्षत […]
September 26, 2022 आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की इंदौर पुलिस ने की मॉक ड्रिल
आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु किसी सार्वजनिक/व्यवसायिक भवन में […]