विधानसभा निर्वाचन-2023
मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण सोमवार को होगा।
इंदौर इंदौर में विधानसभा निर्वाचन के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतों की गणना के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। इंदौर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 600 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मतों की गणना का कार्य करेंगे। मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण 27 नवंबर को आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि मतगणना दलों में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के निर्धारित समय पर पहुंचे और पूर्ण गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम होलकर साइंस कॉलेज में आयोजित होगा। प्रशिक्षण दो सत्रों में होगा। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है। इस दौरान मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षित किया जाएगा, साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतों की गणना के लिए व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों रूप से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को मतों की गणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों, नियम और अधिनियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
Related Posts
January 9, 2024 बेकाबू स्कूल बस ने रेस्टोरेंट संचालक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
एक एक्टिवा सवार भी हुआ घायल।
माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा।
लॉरेल्स स्कूल की […]
January 7, 2022 भारत एकमात्र देश है जिसकी सांस्कृतिक धारा कभी अवरुद्ध नहीं हुई- आरिफ मोहम्मद खान
इंदौर: जो सपने आजादी की लड़ाई में देखे गए थे, आजादी के अमृत काल मे उन्हें पूर्ण करने का […]
August 15, 2022 यातायात प्रबंधन पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत
सांसद शंकर लालवानी, एडिशनल सीपी मनीष कपूरिया, डीसीपी, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन ने […]
November 3, 2021 नरक चतुर्दशी पर पूर्वजों और शहीदों के लिए मुक्तिधामों पर बनाई गई रंगोली, किया गया दीपदान
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के बैनर तले प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नरक चतुर्दशी पर […]
March 29, 2023 महावीर जयंती के अवकाश में बदलाव के बावजूद निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी स्कूली परीक्षाएं
इंदौर : महावीर जयंती के अवकाश की तारीख में बदलाव के बावजूद हाईस्कूल, हायर सेकंडरी और […]
September 5, 2023 इंदौर में बढ़ते अपराधों पर बीजेपी नेता गोपी नेमा ने जताई चिंता
आचार संहिता के पूर्व शहर को जानने वाले अधिकारियों को पदस्थ करने की मांग की।
इंदौर : […]
December 22, 2021 सीएम शिवराज ने ‘हॉकी का प्रकाश’ पुस्तक का किया विमोचन, इंदौर में एस्ट्रो टर्फ की कमीं शीघ्र दूर करने का दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा […]