इंदौर : लगातार 8 दिनों तक सौ के पार छलांग लगाने के बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामले सौ के अंदर दर्ज हुए। ग्रोथ रेट भी करीब 5 फीसदी घटकर 7 फीसदी पर आ गया। एक और अच्छी बात ये रही कि जितने नए संक्रमित मिले, लगभग उतने ही विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए।
96 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1263 सैम्पल लिए गए। रेपिड मिलाकर कुल 1449 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1340 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 96 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 828423 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। इनमें 59330 अब तक पॉजिटिव पाए गए।
92 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 92 मरीज कोरोना को हराने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57590 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। 807 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
कोई नई डेथ नहीं।
गुरुवार को कोरोना से किसी मरीज की जान नहीं गई। आज दिनांक तक कुल 933 मरीजों की जान कोरोना संक्रमण से जा चुकी है।
Related Posts
August 8, 2021 प्रेम को केंद्र में रखकर रचे गए कहानी संग्रह ‘नदी सी तुम’ का इंदौर प्रेस क्लब में हुआ विमोचन
इंदौर : मेरे प्रथम कहानी संग्रह 'नदी-सी तुम' में 28 कहानियां हैं, जो सभी रोचक और […]
March 27, 2021 वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे आईजी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुन निराकरण के दिए निर्देश
इंदौर : आईजी इंदौर जोन हरिनारायणचारी मिश्र शुक्रवार को जिला पुलिस बल इंदौर के वार्षिक […]
October 18, 2022 पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए
मुंबई: BCCI को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है।वर्ष 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य […]
June 8, 2022 भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों का नामो निशान मिट जाएगा – मिश्रा
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अलकायदा सहित तमाम आतंकी संगठनों को […]
February 1, 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट
प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष करों की दरों में कोई बदलाव नहीं।
कॉरपोरेट टैक्स घटाया।
तीन […]
April 24, 2022 इंडोनेशिया ने पाम आयल के निर्यात पर लगाया प्रतिबन्ध, भारत पर पड़ेगा असर
इंदौर : दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश, इंडोनेशिया ने अपने ही देश […]
September 13, 2022 भूमाफियाओं के साथ पंजवानी की मिलीभगत आई सामने
नीलू पंजवानी के सारे अवैध कार्यों की होगी जांच।
इंदौर : मंगलवार सुबह नगर निगम ने […]