भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम शिवराज ने मंत्रियों को दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने विभाग की प्रति सप्ताह समीक्षा करें। समीक्षा का दिन सोमवार को रखे । सीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करे। आप को अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो 2 दिन 1 जिले को दे ।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर रखे नज़र।
सीएम शिवराज ने कैबिनेट के सदस्यों से कहा कि वे योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से हो रहा है या नहीं यह मौके पर जाकर देखे । विकास कार्यो का भी समय- समय पर निरीक्षण करें। ।
आत्मनिर्भर मप्र के लिए काम करें।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का होना जरूरी है।मंत्रिमंडल के सदस्य इस दिशा में सतत प्रयास करें। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा इसकी योजना बनाए।
जनता से लिए गए हैं सुझाव।
सीएम शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि जनता ने कई सुझाव भेजे हैं।आपके विभागों के लिए आए सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करें।
इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करे ।
सीएम शिवराज ने कहा कि वे भी समयानुसार मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करते रहेंगे।
Related Posts
July 10, 2021 बढ़ती वारदातों के चलते पुलिस ने चलाया गुंडा विरोधी अभियान, 60 गुंडों की धर- पकड़ की गई
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गुंडा विरोधी अभियान चलाया। एक घंटे के […]
April 11, 2023 खंडवा रोड पर आकार लेगा तीसरा आईटी पार्क
21 मंजिला आईटी पार्क के निर्माण हेतु 430 करोड़ रुपए के टेंडर को दी गई […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अस्पतालों में हो अलग यूनिट, प्रभारी मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश
इंदौर : वर्तमान में कोरोना के साथ-साथ कुछ मरीज़ों में ब्लैक फंगस बीमारी की शिकायत […]
June 5, 2023 शहर के पर्यावरण को सुधारने हेतु द इंदौर इनिशिएटिव अभियान का आगाज
इन्दौर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. […]
December 19, 2019 अमित सोनी को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को पुलिस की हिरासत […]
July 11, 2022 पश्चिम बंगाल के मायापुर में बन रहा विश्व का सबसे विशाल कृष्ण मंदिर
कोलकाता : दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर इस वर्ष खुलने जा रहा है। मंदिर की पहली मंजिल […]
January 1, 2021 सेवा कार्य करते हुए मंजूर बेग ने मनाया जन्मदिन, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन और कम्बल का किया वितरण
इंदौर : सियासत को समाज सेवा का माध्यम मानने वाले राजनेता मंजूर बेग अपना जन्मदिन भी सेवा […]