इंदौर : CET-2020 के सम्बन्ध में बुधवार 5 अगस्त को कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफ़ेसर रेणु जैन जी ने की। बैठक में कुलसचिव डॉ अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।
बैठक में विस्तार से चर्चा के पश्चात् सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कोविड- 19 महामारी के कारण परीक्षाएं आयोजित करने मे परेशानी आ रही है। साथ ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी अकादमिक कैलेंडर के अनुसार माह अक्टूबर 2020 से कक्षाएं प्रारंभ की जानी हैं। अत: प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
वर्तमान में कोविड-19 महामारी की स्थिति के दृष्टिगत प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना व्यवहारिक रूप में संभव प्रतीत नहीं हो पा रहा है। अत: शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
मेरिट आधार पर प्रवेश से संबंधित समस्त विस्तृत जानकारी पृथक रूप में शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
Related Posts
October 12, 2022 भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का लाभ पूरे विश्व और समूची मानवता को होगा – पीएम मोदी
श्री महाकाल लोक’ में सब कुछ अलौकिक, अविस्मरणीय, अविश्वसनीय है।
शिवराज और उनकी सरकार […]
July 19, 2020 कोरोना का कहर जारी, 129 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में आया उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा सौ […]
April 4, 2022 रहवासियों के विरोध को देखते हुए पीपल्याहाना चौराहा से शिफ्ट होगी शराब दुकान
इंदौर : पिपलियाहाना चौराहा पर 4 दिन पहले खोली गई शराब दुकान का विरोध कर रहे रहवासियों […]
February 8, 2025 09 फरवरी से मनाया जाएगा नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का द्वितीय स्थापना महोत्सव
ध्वजा पूजन, नवचंडी पाठ, दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के अलावा भजन संध्या सहित होंगे दिव्य […]
May 3, 2023 इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं की धीमी गति पर सांसद लालवानी ने जताई चिंता
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल लाहोटी के समक्ष इंदौर-खंडवा, इंदौर-दाहोद समेत सभी लंबित […]
August 5, 2024 ट्रैफिक मित्र अभियान का सोमवार को होगा शुभारंभ
बकाया जलकर में वन टाइम सेटलमेंट के तहत दी जाएगी 50 फीसदी छूट।
200 से अधिक विकास […]
April 30, 2021 मनकामेश्वर कांटाफोड़ मन्दिर को मिली 15 और ऑक्सीजन मशीनें, अब कोरोना पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं कुल 40 मशीनें
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट और भक्तों द्वारा कोरोना पीड़ित […]