इंदौर : अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के बाद से ही पूरा देश राममय है। इंदौर में भी मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और इस आशय का आभार पत्र सांसद शंकर लालवानी को सौंपा।
संस्था साझा संस्कृति द्वारा आयोजित ‘सबके राम’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए जुटी थी। इन महिलाओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सूझबूझ से एक जटिल मुद्दा सुलझा दिया। वे बेहद खुश हैं। इन महिलाओं में सांसद शंकर लालवानी को प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र भी सौंपा।
सांसद लालवानी ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो ये 130 करोड़ लोगों की भावना है। इन मुस्लिम बहनों ने प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी में इसी भावना को व्यक्त किया है। राम सभी के हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद देश इस मुद्दे पर एकमत है।
अब सांसद लालवानी ये पत्र प्रधानमंत्री को सौपेंगे। इस मौके पर संस्था साझा संस्कृति मंच के अध्यक्ष सेम पावरी ने कहा कि हमसे मुस्लिम बहनों ने ये पत्र प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए कहा था जिसके बाद हमने मा.सांसद शंकर लालवानी को ये पत्र सौंपने के लिए निवेदन किया।
साझा संस्कृति मंच की सचिव संध्या यादव ने मुस्लिम बहनों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू, बाबा यादव,
सतीश शर्मा, अशोक बाली, विशाल गिड़वानी और पंकज फतेहचंदानी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
December 2, 2023 इंदौर की 09 विधानसभा सीटों पर कुल 20 लाख 33 हजार से अधिक मतों की होगी गिनती
इंदौर : जिले की कुल 09 विधानसभा सीटों की मतगणना रविवार, 03 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में […]
October 20, 2021 इंदौर की ट्रैफिक समस्या, मास्टर प्लान और कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस क्लब में हुआ गहन मंथन
इंदौर : तेजी से बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या शहर में […]
March 4, 2023 छह मार्च को निकलेगी ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा
इंदौर : भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में धर्म जागृति संघ द्वारा सशक्त नारी, सशक्त भारत […]
January 20, 2021 राशन माफिया के दफ्तर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मन्दिर की जमीन पर कब्जा कर किया था अवैध निर्माण
इंदौर : राजनीतिक संरक्षण के दम पर गरीबों के अनाज पर डाका डालने वाले राशन माफिया भरत दवे […]
June 2, 2021 भारतीय वैक्सीन का विरोध करने वाले पाकिस्तानी वैक्सीन लगवा लें- नरोत्तम
भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को जारी बयान में पूर्व सीएम कमलनाथ और […]
July 19, 2021 गोलीकांड के आरोपियों ने देवास में किया सरेंडर…?
इंदौर : शराब ठेकेदारों के बीच अहातों के लेनदेन को लेकर विवाद में हुए गोलीकांड की गूंज […]
July 10, 2024 प्रकृति की गोद में रहने वालों ने ऐसी परंपराएं कायम रखी हैं, जो हमें रास्ता दिखाती हैं : राष्ट्रपति
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार सुबह पवित्र शहर […]