इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सात फीसदी के आसपास रहने वाली संक्रमण दर बढ़कर 12 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। ये हालात निश्चय ही चिंता को बढाने वाले हैं। उधर कोरोना से होनेवाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी 4 संक्रमित मरीजों की सांसे थम गई।
194 नए संक्रमित मिले।
शनिवार को 1563 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। 1588 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 1380 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 194 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 रिपीट पॉजिटिव मिले और 4 जांच योग्य न होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कुल 192920 सैम्पल टेस्ट किए गए। 11161 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
4 और संक्रमित मरीजों की मौत।
शनिवार को 4 और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर जिले में कुल 360 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसे मृत्यु दर में देखा जाए तो 3 फीसदी से ज्यादा है।
70 मरीजों को किया डिस्चार्ज।
कोविड अस्पतालों से शनिवार को 70 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 7656 मरीज कोरोना संक्रमण से लड़ाई जीत चुके हैं। अर्थात 69 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमण से निजात पाने में सफल रहे हैं।
Related Posts
June 19, 2021 जिंसी क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो गुटों में चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई लोग लिए गए हिरासत में
इंदौर : शनिवार सुबह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी में एक ही समुदाय के दो गुटों में […]
September 23, 2023 नो कार डे पर विधायक मेंदोला ने चलाई ई – स्कूटर
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पर्यावरण […]
August 12, 2025 संपूर्ण वन्देमातरम के सामूहिक गान से गूंजेगा राजवाड़ा चौक
14 अगस्त को सुबह 08 बजे होगा सामूहिक वंदेमातरम गान।
इंदौर : संस्कार भारती, इंदौर […]
July 18, 2023 महाराष्ट्र के बीजेपी नेता किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
विपक्षी नेताओं ने वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी और सोमैया पर साधा निशाना।
सोमैया ने […]
January 26, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण इंदौर : 71वा गणतंत्र दिवस देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]
December 27, 2022 विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की इंदौर में होगी बैठक
29 दिसंबर से 2 जनवरी तक होगी बैठक, देश - विदेश से साढ़े तीन सौ प्रतिनिधि करेंगे […]
February 21, 2023 मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे 67 दवाइयों के सैंपल
कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की दवाइयों के सैंपल हुए फेल, स्टॉक हटाने के […]