इंदौर : अनलॉक होने के बाद से ही शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढा है। बेख़ौफ़ बदमाश संगीन वारदातों को आए दिन अंजाम दे रहे हैं। बीते 2 माह में 21 हत्याएं शहर में हो चुकी हैं। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार देर रात फिर एक हत्या हो गई।पूर्व नगर शिवसेना प्रमुख रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुरानी रंजिश में हत्या का शक..
रमेश साहू की हत्या उमरीखेड़ा स्थित उनके साईराम ढाबे पर की गई। साहू की पत्नी व बेटी भी उस समय ढाबे पर एक कमरे में सो रहे थे। पहले माना जा रहा था कि हत्या लूट की नीयत से की गई है, लेकिन ढाबे से नकदी और अन्य कोई सामान ले जाने की पुष्टि नहीं हुई। इससे ये आशंका जताई जा रही है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। तेजाजी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एमवायएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
August 8, 2023 नौ दिवसीय वेदलक्षणा गोश्रद्धा महामहोत्सव 4 अक्टूबर से
इंदौर के लालबाग परिसर में आयोजित होगा महामहोत्सव।
गोकथा, संगोष्ठी, भजन संध्या और कवि […]
December 18, 2022 बीजेपी ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला, पाक के खिलाफ की नारेबाजी
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो विश्व के नक्शे से उसका नामो निशान मिट जाएगा- […]
November 4, 2022 बैतूल में बस – कार की भिड़ंत, 11 लोगों की दर्दनाक मौत
बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो […]
September 22, 2020 चूहों के शव कुतरने के मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच इंदौर : एमवायएच में शव के स्ट्रेचर पर पड़े- पड़े कंकाल में बदलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं […]
April 20, 2024 भोपाल में सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग की सरगना गिरफ्तार
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने और कॉल गर्ल की […]
March 25, 2021 पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर परमबीर की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली : मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम […]
January 3, 2024 रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू करेगी मप्र सरकार
रानी दुर्गावती और रानी अवंती बाई लोधी के सम्मान में दिया जाएगा पुरस्कार।
तेंदूपत्ता […]