इंदौर : कोरोना ने कांग्रेस के एक विधायक की जान ले ली। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। दांगी के जाने से कांग्रेस में शोक की लहर है।
ग़ौरतलब है कि प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।विधानसभा के 203 सदस्यों में से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश के 10 मंत्री और 28 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
कांग्रेस का एक और विधायक हुआ कम।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई विधायकों के पार्टी छोड़ देने से सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस को विधायक दांगी के निधन बड़ा झटका लगा है। उसका एक और विधायक कम हो गया है।
विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे ।
Related Posts
June 5, 2022 सांसद लालवानी ने पेश किया 3 साल का रिपोर्ट कार्ड
कांडला पोर्ट से कोलकाता तक कनेक्टिविटी हरदा-बैतूल सड़क के माध्यम से हुई […]
October 16, 2023 घटस्थापना के साथ प्रारंभ हुआ माता भक्ति का महापर्व नवरात्रि
माता मंदिरों में लगा दर्शनार्थियों का तांता।
सार्वजनिक पांडालों में शुरू हुआ मनोहारी […]
June 27, 2021 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर पैसे मांगने वाला आरोपी पकड़ाया
धार : सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम, फेसबुक व जीमेल आईडी हेक कर पैसो की धोखाधडी करने वाले […]
July 4, 2020 शिवराज और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा प्रदेश […]
February 3, 2024 झाड़ – फूंक के बहाने बालिका से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : तांत्रिक क्रिया-कर्म की आड़ में लड़की के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को […]
May 29, 2023 उज्जैन में तेज आंधी ने ढाया कहर, महाकाल लोक को पहुंचा नुकसान..!
सप्तऋषि की 06 मूर्तियां पेडस्टल से गिरकर हुई क्षतिग्रस्त।
कंपनी की है 5 साल तक […]
April 22, 2021 85 फ़ीसदी कोरोना मरीज सामान्य इलाज से हो जाते हैं ठीक- डॉ. गुलेरिया
इंदौर : कोरोनावायरस के तेजी से फैल रहे प्रकोप के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान […]