नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस एप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। पेटीएम के साथ पेटीएम फर्स्ट एप को भी प्ले स्टोर से हटा दिया है। बताया जाता है कि गूगल ने नियमों के उल्लंघन के चलते पेटीएम को हटाया है।
सट्टे, जुएं के गेम्स को अनुमति नहीं।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिये कहा है कि वह ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कॅश वाले गेम्स, जुएं या सट्टे का आयोजन करते हों। पेटीएम फर्स्ट एप गेम्स के जरिए पैसे जीतने का दावा करती है। गूगल ने अपनी गैम्बलिंग पालिसी को भी जारी किया है, जिसके मुताबिक एप डेवलपर को जुएं या सट्टे की इजाजत नहींहै।
पेटीएम ने ये कहा…
गूगल की कार्रवाई के बाद पेटीएम प्रबन्धन ने ट्वीट के जरिये माना है कि पेटीएम एंड्रॉयड एप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। जल्दी ही यह दुबारा उपलब्ध होगा। यूजर्स का पैसा पूरीतरह सुरक्षित है और वे पहले की तरह पेटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बताया जाता है कि जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है, वे यूजर्स मोबाइल वॉलेट और अन्य सर्विसेज का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं।
Related Posts
July 24, 2021 पटवारी के बयान पर सोनकर का पलटवार ‘कमलनाथ का राजनीतिक अनुभव खजूर के पेड़ जैसा’
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी द्वारा […]
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
July 9, 2023 जैन मुनि की हत्या कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों का परिणाम : विहिप
कांग्रेस राज में कर्नाटक में बेखौफ हो गए हैं जिहादी तत्व।
नई दिल्ली : बीते बुधवार को […]
October 8, 2021 पबजी खेलने के शौक ने बनाया लुटेरा, दो नाबालिग गिरफ्तार
इंदौर : पबजी खेलने के लिए मोबाइल और बैग लूटने वाली गैंग के दो अपचारी बालक विजय नगर […]
April 11, 2023 शुगर व बीपी को नियंत्रित करने के लिए मोटे अनाज को प्रमोट करना जरूरी
चिकित्सक सम्मान समारोह में बोले सांसद लालवानी।
इंदौर : स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ देश का […]
May 12, 2023 इंदौर के बाद अब प्रदेश को भी नंबर वन बनाएंगे मनीष सिंह
🔸कीर्ति राणा🔸
इंदौर : राज्य सरकार ने चौंकाने वाले तबादला आदेश में मनीष सिंह को […]
July 1, 2021 वार्ड 44 की कई कॉलोनियों में निगम कर्मियों की लापरवाही से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
इंदौर : वार्ड 44 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एबी रोड के पीछे एचआईजी, छोटी खजरानी, नया बसेरा […]